{"_id":"611f792d8ebc3e79c749e84f","slug":"shareholders-reject-siddhartha-lal-as-md-of-eicher-motors-over-salary-hike","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयशर मोटर्स: वेतन वृद्धि पर नहीं बनी बात, सिद्धार्थ लाल को एमडी बनाए रखने का प्रस्ताव खारिज","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
आयशर मोटर्स: वेतन वृद्धि पर नहीं बनी बात, सिद्धार्थ लाल को एमडी बनाए रखने का प्रस्ताव खारिज
Fri, 20 Aug 2021 03:21 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Fri, 20 Aug 2021 03:21 PM IST
सार
आयशर मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर पद पर सिद्धार्थ लाल को दोबारा नियुक्त नहीं किया गया है। उनकी सैलरी में 10 फीसदी के इजाफे का प्रस्ताव खारिज हो गया है।
विज्ञापन
सिद्धार्थ लाल
- फोटो : Youtube: @royalenfield
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आयशर मोटर्स लिमिटेड के शेयरधारकों ने कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) पद पर सिद्धार्थ लाल को फिर से नियुक्त करने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। सिद्धार्थ की पुनर्नियुक्ति की मांग करने वाला प्रस्ताव मुआवजे में बढ़ोतरी के प्रस्ताव के साथ जोड़ा गया था।
विज्ञापन
17 अगस्त को खत्म हुई एजीएम
इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, शेयरधारक लाल के वेतन में 10 फीसदी की वृद्धि के प्रस्ताव के खिलाफ थे। आयशर मोटर्स की 39वीं सालाना आम बैठक (AGM) 17 अगस्त को खत्म हुई। वित्तीय दैनिक ने सूत्रों के हवाला से बताया कि इसमें अधिकांश सार्वजनिक संस्थागत शेयरधारकों ने प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया। शेयरधारकों ने वित्त वर्ष 2021 में लाल के वेतन में 10 फीसदी की वृद्धि के कंपनी के औचित्य पर सवाल उठाया। जबकि औसत कर्मचारी के वेतन में केवल एक फीसदी की वृद्धि हुई थी।
विज्ञापन
पिछले वित्तीय वर्ष में प्रवृत्ति के आधार पर, प्रॉक्सी सलाहकार फर्म इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर एडवाइजरी सर्विसेज (IIAS) ने अनुमान लगाया कि वित्त वर्ष 2022 में उनका प्रस्तावित वेतन 23.23 करोड़ रुपये होगा। वित्त वर्ष 2021 में यह आंकड़ा 21.13 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन
पहले विनोद दसारी ने छोड़ा रॉयल एनफील्ड में अपना पद
विनोद दसारी के बुलेट ब्रांड मोटरसाइकिलों के प्रतिष्ठित निर्माता और आयशर मोटर्स के एक डिवीजन, रॉयल एनफील्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में पद छोड़ने के कुछ ही दिनों बाद यह खबर आई। कंपनी ने तुरंत बी गोविंदराजन को मुख्य परिचालन अधिकारी नियुक्त किया।
इस संदर्भ में शेयरहोल्डर्स का कहना है कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से कंपनी की आय और मुनाफा प्रभावित हुआ है। इसलिए इस समय कंपनी के एमडी के वेतन में बढ़ोतरी करना ठीक नहीं है।
71,206.75 करोड़ रुपये है कंपनी का बाजार पूंजीकरण
मौजूदा समय में बीएसई पर आयशर मोटर्स का शेयर 14.10 अंक यानी 0.54 फीसदी की तेजी के साथ 2604.60 पर कारोबार कर रहा है. कंपनी का बाजार पूंजीकरण 71,206.75 करोड़ रुपये है।