फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   save 2 lakh rupee tax through this idea

सिर्फ एक फैसले से बच जाएगा दो लाख का टैक्स!

Fri, 14 Feb 2014 12:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 14 Feb 2014 12:53 PM IST
विज्ञापन
save 2 lakh rupee tax through this idea

बाजार नियामक सेबी ने नए कॉरपोरेट गवर्नेंस दिशानिर्देशों को मंजूरी प्रदान करने के साथ ही म्यूचुअल फंड के लिए लंबी अवधि की पॉलिसी को भी अनुमति दे दी।

विज्ञापन


भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सूचीबद्ध कंपनियों के लिए नए कॉरपोरेट गवर्नेंस दिशानिर्देशों को मंजूरी प्रदान कर दी। अब कंपनियों को उनके मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के वेतनमान को तर्क संगत बनाने सहित कई और योजनाओं का खुलासा करना होगा। बाजार नियामक ने म्यूफंड उत्पादों पर कर प्रोत्साहन देने का प्रस्ताव रखा है।
विज्ञापन


सेबी ने धारा 80सी के तहत आयकर छूट की सीमा एक लाख से बढ़ाकर दो लाख करने का प्रस्ताव रखा है, जिससे कि म्यूचुअल फंड योजनाओं को कर छूट के लिहाज से सक्षम बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेबी अध्यक्ष यूके सिन्हा ने बताया कि नए नियमों के तहत कंपनियों को उनके मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के वेतन को न्यायसंगत साबित करना होगा और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के अनुकूल माहौल के लिए नियम बनाने होंगे।

साथ ही उत्तराधिकार चयन करने का निश्चित ढांचा भी तय करना होगा। भविष्य में लिस्टिंग समझौते में नए नियमों को शामिल कर दिया जाएगा, ताकि यह सभी कंपनियों के लिए बाध्यकारी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed