फार्मूला-वन में शेयर और एयरक्राफ्ट बेचेगी सहारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुब्रत राय सहारा को जेल से निकालने के लिए जरूरी रकम का इंतजाम करने के लिए सहारा समूह ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष अपनी संपत्तियों की बिक्री का नया प्रस्ताव रखा।
सहारा समूह ने फार्मूला-वन में अपनी हिस्सेदारी(42 फीसदी) और अपने चार एयरक्राफ्ट को बेचने की इजाजत मांगी है। साथ ही उन्होंने मुंबई स्थित अपने होटल की बिक्री की भी अनुमति मांगी है।
चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने सहारा समूह की याचिका पर सेबी को चार हफ्ते के भीतर जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। इससे पहले समूह की ओर से पेश वरिष्ठ वकील ने बताया कि मुंबई के होटल सहारा स्टार, फार्मूला वन में शेयर और चार एयरक्राफ्ट को बेचने को लेकर बातचीत जारी है।
निवेशकों को लौटाने हैं 36000 करोड़
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लंदन के एक और न्यूयार्क स्थित दो होटलों को बिक्री को लेकर भी बातचीत का दौर जारी है। उन्होंने बताया कि लंदन के होटल की बिक्री को लेकर कुवैत से सौदा करने का प्रयास जारी है।
वरिष्ठ वकील ने बताया कि इसे करीब 2300 करोड़ रुपये प्राप्त होने के आसार हैं। मालूम हो कि सहारा समूह को करीब 36 हजार करोड़ रुपये निवेशकों को लौटाने हैं। चार मार्च 2014 से सुब्रत राय सहारा और समूह के दो निदेशक जेल में हैं।
जेल केबाहर निकलने केलिए सुप्रीम कोर्ट ने उनकेसमक्ष पांच हजार रुपये नकद और इतनी ही राशि की बैंक गारंटी देने की शर्त रखी है।