फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Sachin Bansal acquires majority stake in micro lender CRIDS for 739 crore rupees

इस गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी में सचिन बंसल ने खरीदी बड़ी हिस्सेदारी, बने सीईओ

Thu, 26 Sep 2019 10:31 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 26 Sep 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
Sachin Bansal acquires majority stake in micro lender CRIDS for 739 crore rupees
Sachin Bansal

ऑनलाइन ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर रहे सचिन बंसल ने चैतन्य रूरल इंटरमीडिएशन डेवलपमेंट सर्विसेज ( CRIDS ) में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदी है। बंसल ने इस गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी में 739 करोड़ रुपये का निवेश किया है। 

विज्ञापन

बंसल संभालेंगे सीईओ का पदभार 

फ्लिपकार्ट के पूर्व सीईओ और सह-संस्थापक माइक्रो-फाइनेंस कंपनी सीआरआईडीएस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार संभालेंगे।

विज्ञापन

अतिरिक्त सहायता प्रदान करेंगे सचिन

बुधवार को जारी एक बयान में कहा गया कि, 'सचिन की तरफ से कुल 739 करोड़ का निवेश किया जाएगा। वह सीआरआईडीएस के सीईओ की भूमिका भी संभालेंगे और व्यावसायिक विकास को और गति प्रदान करने के लिए अतिरिक्त सहायता प्रदान करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही सीआरआईडीएस के सह-संस्थापक समित शेट्टी और आनंद राव अपनी भूमिकाओं में बने रहेंगे। इस संदर्भ में बंसल ने कहा कि, 'इस अधिग्रहण के साथ हम वित्तीय सेवाओं में प्रवेश कर रहे हैं।'

साल 2009 में शुरू हुई थी सीआरआईडीएस 

सीआरआईडीएस की शुरुआत साल 2009 में हुई थी। यह कंपनी दोपहिया वाहनों, हाउसिंग, छोटे कारोबारों और शिक्षा के लिए लोन प्रदान करती है। 

पांच राज्यों में कारोबार कर रही है CRIDS

कंपनी कर्नाटक, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में कारोबार कर रही है। इसकी 32 जिलों में 176 शाखाएं हैं और कंपनी के साथ 1,582 कर्मचारी जुड़े हैं। कंपनी के मुनाफे की बात करें, तो वित्त वर्ष 2018-19 में कंपनी को 7.25 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। वहीं वित्त वर्ष 2017-18 में कंपनी ने 4.66 करोड़ रुपये कमाए थे।

पिछले साल वॉलमार्ट के हाथों फ्लिपकार्ट में हिस्सेदारी बेचने के बाद बंसल को लगभग एक अरब डॉलर की रकम मिली थी। वॉलमार्ट ने 16 अरब डॉलर में फ्लिपकार्ट में 77 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed