{"_id":"5d41550b8ebc3e6cb025c923","slug":"s-v-ranganath-appointed-as-the-interim-chairman-of-the-coffee-day-enterprises","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसवी रंगनाथ कॉफी डे एंटरप्राइजेज के अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किए गए","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
एसवी रंगनाथ कॉफी डे एंटरप्राइजेज के अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किए गए
Wed, 31 Jul 2019 06:26 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 31 Jul 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
29 जुलाई की रात से लापता कैफे कॉफी डे (सीसीडी) के संस्थापक वीजी सिद्धार्थ का शव मिल गया है। 36 घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद उनका शव मंगलूरू में नेत्रावती नदी के किनारे मिला। कॉफी डे एंटरप्राइजेज ने एसवी रंगनाथ को अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन
S V Ranganath appointed as the interim chairman of the Coffee Day Enterprises; next meeting of the Board of Directors scheduled to be held on August 8. pic.twitter.com/XWAFFoWCCD
— ANI (@ANI) July 31, 2019विज्ञापन
निदेशक मंडल की अगली बैठक आठ अगस्त को है। वीजी सिद्धार्थ की आत्महत्या की खबर से कंपनी को झटका लगा है। ऐसे में कुछ समय के लिए एसवी रंगनाथ उनका पद संभालेंगे। वहीं नितिन बग्माने को अंतरिम सीओओ (चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर) नियुक्त किया गया है। बता दें कि कॉफी डे एंटरप्राइजेज के सीएफओ आर राम मोहन हैं।
विज्ञापन
कैफे कॉफी डे (सीसीडी) ब्रांड नाम से कॉफी रेस्तरां चलाने वाली कंपनी के संस्थापक और चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक वीजी सिद्धार्थ सोमवार शाम को लापता हो गए थे। सिद्धार्थ, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस. एम. कृष्णा के दामाद हैं। सिद्धार्थ के गायब होने के 36 घंटे बाद उनका शव मिला। जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थ का शव मंगलूरू के हौजी बाजार के पास नेत्रावती नदी के किनारे से बरामद हुआ है। सिद्धार्थ की तलाश में पुलिस ने बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया था। तलाश में स्थानीय मछुआरों की मदद भी ली गई थी।
इससे पहले सिद्धार्थ ने कैफे कॉफी डे के कर्मचारियों और निदेशक मंडल को पत्र लिखा था। पत्र में उन्होंने कहा था कि हर वित्तीय लेनदेन मेरी जिम्मेदारी है, कानून को मुझे और केवल मुझे जवाबदेह रखना चाहिए।