फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   reliance to invest 1.80 lakh crore

रिलायंस करेगी 1.80 लाख करोड़ का निवेश

Thu, 19 Jun 2014 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली। Updated Thu, 19 Jun 2014 12:53 AM IST
विज्ञापन
reliance to invest 1.80 lakh crore

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज अगले तीन साल में 1.80 लाख करोड़ रुपये निवेश करेगी। कंपनी अपने टेलीकॉम इकाई रिलायंस जिओ इंफोकॉम के जरिए करीब 70 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी की शुरूआत में इसके लिए 5000 शहरों और 2.5 लाख गांवों में अपनी टेलीकॉम सेवाएं पहुंचाने की योजना है।

विज्ञापन

बधुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज की 40 वीं सालाना वार्षिक बैठक को संबोधित करते हुए चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि कंपनी अगले तीन साल में 1.80 लाख करोड़ रुपये का निवेश पेट्रोकेमिकल, एनर्जी, रिटेल स्टोर के विस्तार के साथ टेलीकॉम कारोबार को बढ़ाने में करेगी।

विज्ञापन


कंपनी अपनी ब्रॉडबैंड सेवाओं को आने वाले महीनों में शुरू करने की तैयारी में है। जबकि 4जी सेवाओं को ट्रॉयल स्तर पर अगस्त में शुरू कर दिया जाएगा। वहीं उसकी वाणिज्यिक शुरूआत साल 2015 में चरणबद्ध तरीके से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिटेल कारोबार पर अंबानी ने कहा कि कंपनी पिछले साल आय (रेवेन्यू) के आधार पर देश की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी बन गई थी। हर तीन से चार साल में कंपनी अपने रिटेल कारोबार को दोगुना करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।


अंबानी के अनुसार कंपनी इस्टर्न ऑफशोर गैसफील्ड से उत्पादन बढ़ाने की संभावना तलाश रही है। इसके अलावा मध्यप्रदेश के शोहागपुर ब्लॉक से भी गैस का उत्पादन 2015-16 से शुरू करने की योजना है।


अंबानी के अनुसार कंपनी ने पिछले 37 साल में 2.40 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है। हम इस समय निवेश के स्तर पर एक खास मोड़ पर है, इसे देखते हुए अगले तीन साल में कंपनी 1.80 लाख करोड़ रुपये निवेश करेगी।


गैस कीमतों में बढ़ोतरी का समर्थन

मुकेश अंबानी के अनुसार गैस क्षेत्र में संसाधनों को विकसित करने के लिए जरूरी है, समय से नीतियों को मंजूरी मिले, साथ ही कीमतें बाजार आधारित हों। रिलायंस और उनके सहयोगियों ने सरकार के खिलाफ आर्बिट्रेशन दायर किया है। इनकी मांग है कि गैस की बढ़ी हुई कीमतें एक अप्रैल से लागू की जाए।


अरविंद केजरीवाल के आरोंपो पर दिया जवाब

एजीएम में मुकेश अंबानी ने अप्रत्यक्ष रुप से अरविंद केजरीवाल के आरोपों पर कहा कि कंपनी के खिलाफ पिछले कुछ समय से मन-गढ़ंत आरोप लगाए गए हैं। कंपनी के खिलाफ दुष्प्रचार किया गया है।


मुकेश का दावा--

..देश में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाली निजी क्षेत्र की कंपनी

..देश के निर्यात में रिलायंस इंडस्ट्रीज की 14.7 फीसदी हिस्सेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed