फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Reliance Share News RIL share ended in red mark after AGM Mukesh Ambani announcements

रिलायंस इंडस्ट्रीज: मुकेश अंबानी के भाषण का असर, एजीएम के बाद आज फिर फिसला कंपनी का शेयर

Fri, 25 Jun 2021 04:15 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 25 Jun 2021 04:15 PM IST
सार

मुकेश अंबानी ने जानकारी दी थी कि महामारी के बावजूद कंपनी का प्रदर्शन शानदार रहा। रिलायंस ने 5.4 लाख करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू जनरेट किया। कंपनी को 53,739 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ, जो इससे पिछले साल से करीब 39 फीसदी अधिक है।

विज्ञापन
Reliance Share News RIL share ended in red mark after AGM Mukesh Ambani announcements
Reliance AGM 2021: मुकेश अंबानी - फोटो : YouTube: The Flame Of Truth

विस्तार

देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 2.28 फीसदी (49.05 अंक) की गिरावट के साथ 2104.30 रुपये पर बंद हुआ। गुरुवार को हुई रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की 44वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) का असर शेयर पर पड़ा। कंपनी का बाजार पूंजीकरण 13,34,009.02 करोड़ रुपये हो गया है। शुरुआती कारोबार में शेयर 2159.80 के स्तर पर खुला था। 

विज्ञापन


एजीएम में मुकेश अंबानी ने जानकारी दी थी कि महामारी के बावजूद कंपनी का प्रदर्शन शानदार रहा। रिलायंस ने 5.4 लाख करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू जनरेट किया। कंपनी को 53,739 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ, जो इससे पिछले साल से करीब 39 फीसदी अधिक है। अंबानी ने बताया कि 107 देशों में 1.45 लाख करोड़ रुपये का निर्यात किया।
विज्ञापन


खुदरा निवेशकों को एक साल में मिला चार गुना रिटर्न 
पिछले वित्त वर्ष में रिलायंस ने 21,044 करोड़ रुपये की कस्टम ड्यूटी दी। 85,306 करोड़ रुपये का माल एवं सेवा कर (जीएसटी) और वैट दिया और 3213 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स दिया। कंपनी ने 3,24,432 करोड़ रुपये की कैपिटल जुटाई। खुदरा निवेशकों को राइट्स इश्यू से एक साल में चार गुना रिटर्न मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेयरधारकों के लिए बढ़ाया डिविडेंड 
मुकेश अंबानी ने बताया कि महामारी के बावजूद कंपनी ने इस साल शेयरधारकों के लिए डिविडेंड बढ़ाया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पिछले साल जीरो डेब्ट कंपनी बनने का वादा किया था। इस लक्ष्य को मार्च 2021 के तय समय से बहुत पहले पूरा कर लिया गया।

साउदी अरामको के साथ पार्टनरशिप की प्रक्रिया जल्द पूरी होने की उम्मीद
मालूम हो कि 2019 की एजीएम में मुकेश अंबानी ने सउदी अरामको के साथ 20 फीसदी हिस्सेदारी की डील की घोषणा थी। दो साल बाद एक बार फिर से उन्होंने कहा कि जल्द ही सउदी अरामको के साथ पार्टनरशिप की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। हालांकि 44वीं एजीएम में यह भी घोषणा हुई की वीईपी त्रिवेदी ने बोर्ड से रिटायरमेंट लिया और अरामको के चेयरमैन यासिर एल रुमायन बोर्ड में शामिल हुए हैं।


फिच ने रिलायंस की रेटिंग को एक पायदान ऊपर किया
फिच रेटिंग्स ने रिलायंस की रेटिंग को भारत की सॉवरेन रेटिंग से एक पायदान ऊपर 'बीबीबी' कर दिया है। ऐसा कंपनी द्वारा विविध व्यापार खंड में पूरे देश से नकदी प्रवाह हासिल करने और लगातार ऋण में कमी के चलते किया गया। इसके साथ ही आरआईएल की रेटिंग भारत की सॉवरेन रेटिंग से एक पायदान ऊपर हो गई है। गौरतलब है कि भारत की सॉवरेन रेटिंग 'बीबीबी-' है। कंपनी ने मार्च 2021 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष में 7.8 अरब अमेरिकी डालर के समय पूर्व भुगतान के साथ भारत के बाहर अपने विदेशी मुद्रा उधारी में 36 फीसदी की कटौती की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed