फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   reliance retail in delliote top retailers list, becomes only indian company

रिलायंस रिटेल की लंबी छलांग, टॉप रिटेलर्स लिस्ट में 94वें स्थान पर पहुंची

Wed, 23 Jan 2019 05:43 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 23 Jan 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
reliance retail in delliote top retailers list, becomes only indian company

मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल 95 स्थानों की लंबी छलांग लगाकर विश्व की शीर्ष 250 रिटेल कंपनियों की सूची में 94वें पायदान पर पहुंच गई है। डेलॉयट ने मंगलवार को ग्लोबल पावर्स ऑफ  रिटेलिंग 2019 की सालाना लिस्ट जारी की, जिसमें जगह बनाने वाली यह अकेली भारतीय कंपनी है।

विज्ञापन


दुनिया की शीर्ष 250 रिटेल कंपनियों की डेलॉयट वैश्विक रिटेल रैंकिंग में रिलायंस ने पिछले साल पहली बार जगह बनाई थी। इस साल की रैंकिंग में रिलायंस रिटेल ने जबर्दस्त सुधार दर्ज किया है, जिसकी वजह रेवेन्यू के मामले में कंपनी का शानदार प्रदर्शन रहा है।
विज्ञापन


रिलायंस रिटेल ने डेलॉयट की टॉप फास्टेस्ट ग्रोईंग रिटेल कंपनियों (तेजी बढ़ती रिटेल कंपनियों) की सूची में भी छठा स्थान हासिल किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2012 से 2017 के बीच साल दर साल आधार पर कंपनी की सकल वृद्धि दर 44.8 फीसदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 जनवरी, 2019 को घोषित तीसरी तिमाही के नतीजों के मुताबिक, 6,400 से अधिक शहरों में रिलायंस रिटेल के 9,907 स्टोर खुल चुके हैं, जिनका कुल क्षेत्रफल 2.06 करोड़ वर्ग फुट है।

reliance retail in delliote top retailers list, becomes only indian company

अमेजन भी दो पायदान चढ़ी

डेलॉयट ने एक बयान में कहा कि अमेजन और रिलायंस ने असाधारण खुदरा वृद्धि के दम पर क्रमश: 2 और 95 पायदान चढ़कर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अमेजन ने 25.3 फीसदी की खुदरा वृद्धि दिखाई, जबकि रिलायंस ने वित्त वर्ष 2017-18 में अपना खुदरा राजस्व दोगुना दर्ज किया है। इस सूची में अमेजन चौथे पायदान पर रही। वहीं वॉलमार्ट वित्त वर्ष 2017 में तीन फीसदी की वृद्धि दर्ज करते हुए सूची में अपनी बादशाहत कायम रखी है। 

डेलॉयट की 250 कंपनियों की सूची में 87 यूरोपीय रिटेल कंपनियां शामिल है। डेलॉयट ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट के लिए वित्तीय वर्ष 2017 के रिटेल राजस्व के आधार पर 250 कंपनियों की रैंकिंग की है। भारतीय कंपनियों के मामले में डेलॉयट ने मार्च 2018 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष को आधार माना है। 

डेलॉयट ने मंगलवार को ‘ग्लोबल पॉवर्स ऑफ रिटेलिंग 2019’ की सालाना लिस्ट जारी की। कंपनी ने ग्रॉसरी, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और लाइफस्टाइल बिजनेस में काफी तेजी से बिक्री बढ़ाने में सफलता प्राप्त की है।
 
डेलॉयट ने वित्तीय वर्ष 2017 के लिए अपने खुदरा राजस्व के आधार पर अपनी वार्षिक रिपोर्ट के लिए विश्व स्तर पर 250 फर्मों को सूची में स्थान दिया है, इसने भारतीय कंपनियों के मामले में मार्च 2018 को समाप्त वर्ष के लिए दर्ज की गई बिक्री को आधार बनाया है।
 
रिलायंस रिटेल ‘वित्त वर्ष 2016 में फास्टेस्ट 50 सूची में शामिल होने वाली एक नई कंपनी थी (जिसे पिछले साल जारी किया गया था) और वित्त वर्ष 2017 में अपने रिटेल बिक्री (स्थानीय मुद्रा में) को लगभग दोगुना करके इसकी तेजी से वृद्धि जारी रखी है। यह सफलता 95 स्थानों की अपनी चढ़ाई में भी स्पष्ट हुई और रिलायंस रिटेल टॉप 250 की सूची में 94वें स्थान पर पहुंच गई है।

reliance retail in delliote top retailers list, becomes only indian company
reliance industries

रिलायंस रिटेल तेल-से-टेलीकॉम तक कार्यरत समूह रिलायंस इंडस्ट्रीज का एक हिस्सा है। कंपनी के ‘रिटेल सेगमेंट में मजबूत संचालन प्रदर्शन देखा गया है, जो अपने ग्रॉसरी, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और फैशन और लाइफ स्टाइल व्यवसायों में प्रमुख वृद्धि से प्रेरित है।’
 
यह स्टोर के विस्तार और उन्हीं स्टोर की बिक्री में बढ़ते के साथ ही रिलायंस रिटेल के स्टोर्स की अवधारणाओं से समर्थित था। रिलायंस रिटेल, जो 6,400 से अधिक कस्बों और शहरों में 9,907स्टोर संचालित करता है, जो राजस्व और स्टोर की कुल संख्या दोनों में भारत की सबसे बड़ी रिटेल चेन है। चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में, कंपनी ने राजस्व दोगुना से अधिक 93,903 करोड़ रुपए और 4,278 करोड़ रुपए का लाभ दर्ज किया है।
 
रिपोर्ट के अनुसार ‘दुनिया के शीर्ष 10 खुदरा विक्रेताओं ने वित्तीय वर्ष 2017 में शीर्ष 250 के कुल खुदरा राजस्व में 31.6 प्रतिशत की हिस्सेदारी का योगदान दिया, जो साल-दर-साल 0.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। शीर्ष तीन रिटेल विक्रेताओं ने अपने स्थान बनाए रखे हैं, जबकि अमेजन ने दो स्थानों की छलांग लगाते हुए चौथा स्थान हासिल किया है और रिटेल में 25.3 प्रतिशत के बिक्री बढ़ोतरी के साथ सर्वाधिक रिटेल राजस्व बढ़ोतरी हासिल की है।
 
वॉलमार्ट ने वित्त वर्ष 2017 में अपने खुदरा राजस्व में 3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ दुनिया के सबसे बड़े रिटेलर के रूप में अपनी स्थिति को बनाए रखा। ‘वॉलमार्ट की हालिया पहल में भारतीय रिटेलर, फ्लिपकार्ट का अधिग्रहण और जापानी रिटेलर राकुटेन के साथ इसकी साझेदारी शामिल है।’
 
कॉस्टको ने अपनी नंबर 2 रैंकिंग को बनाए रखा जबकि क्रोगर को इसके ठीक पीछे रखा गया था। शीर्ष 10 में से सात अमेरिकी रिटेलर्स थे जबकि जर्मन फर्म श्वार्ज़ और एल्डि इंकैफ क्रमश: 5वें और 9वें स्थान पर आए थे। यूके की टेस्को एक स्थान की छलांग लगाकर 10 वें स्थान पर आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed