फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   reliance market cap crosses 8 lakh crore mark due to jio

जियो की बदौलत 8 लाख करोड़ के मार्केट कैप वाली पहली कंपनी बनी रिलायंस

Thu, 23 Aug 2018 03:35 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 23 Aug 2018 03:35 PM IST
विज्ञापन
reliance market cap crosses 8 lakh crore mark due to jio

टेलिकॉम कंपनी जियो के चलते मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज का जलवा शेयर बाजार में एक बार फिर से कायम हो गया है। गुरुवार को कंपनी का मार्केट कैप 8 लाख करोड़ रुपये के पार हो गया। ऐसा करने वाली यह पहली कंपनी बन गई है। इससे पहले टाटा कंसल्टेंसी सर्विस का सबसे ज्यादा मार्केट कैप था। 

विज्ञापन


जियो ने लगाए चार-चांद

कंपनी की इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान रिलायंस जियो का है। दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक जियो की ग्राहक संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही कंपनी ने 15 अगस्त को अपनी ब्रॉडबैंड सर्विस गीगाफाइबर और जियो फोन2 को भी लांच किया था। इसकी वजह से कंपनी ने कई आकर्षक ऑफर भी शुरू किए हुए हैं, जिससे ग्राहक संख्या काफी बढ़ने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


इतना बढ़ा शेयर का दाम

गुरुवार को कंपनी के शेयर का दाम 1.5 फीसदी की बढ़त के साथ 1265 रुपये हो गया, जिससे मार्केट कैप 8.02 लाख करोड़ के पार चली गई। इससे पहले 13 जुलाई को रिलायंस की मार्केट कैप 7 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो गई थी, जिसके साथ ही वह टीसीएस के बाद देश की दूसरी बड़ी कंपनी बन गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए बढ़ गया रिलायंस का शेयर

5 जुलाई को रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम थी, जिसमें कंपनी ने अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया था। आरआईएल का शेयर उस वक्त 965 रुपये था, जिससे मार्केट कैप 1174 करोड़ रुपये हो गया था। ऐसा इसलिए क्योंकि निवेशकों का विश्वास इस एजीएम के बाद काफी बढ़ गया है। 

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से पांच का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) पिछले सप्ताह 77,784.85 करोड़ रुपये बढ़ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज इनमें सबसे अधिक लाभ में रहने वाली कंपनी रही।

शीर्ष कंपनियों में लाभ में रहने पाली कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और भारतीय स्टेट बैंक रहीं। जबकि एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, इन्फोसिस, मारुति सुजुकी इंडिया और कोटक महिंद्रा बैंक को नुकसान उठाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed