फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Reliance Industries business down 39% in Q4

चौथी तिमाही में जियो ने मचाया धमाल, 177% का हुआ मुनाफा

Thu, 30 Apr 2020 07:38 PM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Thu, 30 Apr 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
Reliance Industries business down 39% in Q4
फाइल फोटो - फोटो : Social Media

रिलायंस इंडस्ट्रीज के फायदे में वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में भले ही भारी गिरावट आई है, लेकिन जियो के लिए आखिरी तिमाही बेहतरीन रहा। वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में जियो का शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) 177 फीसदी बढ़कर 2,331 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। जियो से हुए फायदे का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी को 840 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

विज्ञापन


रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक, मुकेश अंबानी ने कहा, “हमें खुशी है कि हमने इन कठिन समय में अपने ग्राहकों के लिए कनेक्टिविटी और कामकाज को आसान बना दिया है। जियो का हर कर्मचारी 'ग्राहक पहले’ की सोच से काम करने को प्रशिक्षित है। इससे ग्राहकों का भरपूर आशीर्वाद हमें मिल रहा है। हम अब लगभग 40 करोड़ भारतीयों की सेवा कर रहे हैं।" 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "जियो भारत में डिजिटल क्रांति का नेतृत्व कर रहा है। हमारी सेवाओं को ग्राहकों की तरफ से तहेदिल से अपनाया जाना हमें और अधिक बेहतर बनने के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबानी ने कहा, "जियो दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल कंपनियों में से एक, फेसबुक के साथ विकास के अगले चरण पर चल पड़ी है। हम साथ मिलकर भारत को वास्तव में डिजिटल समाज बनाने के लिए दृढ़ संकल्प हैं। हम मनोरंजन, वाणिज्य, संचार, वित्त, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में  दुनिया की सर्वश्रेष्ठ तकनीकी क्षमताओं और सर्वश्रेष्ठ कनेक्टिविटि नेटवर्क के साथ बेहतरीन डिजिटल प्रौद्योगिकी प्लेटफार्म देंगे।" 


हालांकि, चौथी तिमाही में ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल कारोबार पर रिलायंस इंडस्ट्रीज को 38.7 फीसदी की गिरावट का सामना करना पड़ा है। इस दौरान कंपनी को ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल कारोबार पर कुल 6,348 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) हुआ है।

कंपनी ने जनवरी-मार्च 2019 के बीच 10,362 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

रिलायंस ने 53,125 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू की घोषणा की, जो भारत में सबसे ज्यादा था। 1,257 रुपये की कीमत पर यह अनुपात 1:15 होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed