फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Reliance Industries 43rd AGM today everyone wants to know the big announcement from Mukesh Ambani

आज रिलायंस इंडस्ट्रीज की 43वीं AGM, मुकेश अंबानी के बड़े एलानों पर रहेगी सबकी नजर

Wed, 15 Jul 2020 09:49 AM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 15 Jul 2020 09:49 AM IST
विज्ञापन
Reliance Industries 43rd AGM today everyone wants to know the big announcement from Mukesh Ambani
आज रिलायंस इंडस्ट्री की 43वीं AGM - फोटो : PTI

आज देश की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना महासभा (Annual General Meeting) होने वाली है। कोरोना वायरस की वजह से ये महासभा वर्चुअल तरीके से की जाएगी। रिलायंस इंडस्ट्री ने बताया कि कंपनी आज यानि कि 15 जुलाई 2020 को दोपहर दो बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या अन्य वीडियो-ऑडियो माध्यम के जरिए ये महासभा करेगी।

विज्ञापन



रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम पर रहेगी नजर
इस बार रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम के दौरान सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि मुकेश अंबानी जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग, जियो फाइबर के अगले चरण, 5जी की शुरुआत और जियो मीट के बारे में क्या महत्वपूर्ण एलान कर सकते हैं। 
विज्ञापन


हाल ही में अमेरिकी कंपनी क्वालकॉम वेंचर्स ने जियो प्लेटफॉर्म्स में 730 करोड़ रुपये के निवेश का एलान किया था, जिसके बाद जियो की 5जी सेवा शुरू होने की कवायद और बढ़ गई है। इस एजीएम में अगर कोई लाभांश घोषित हुआ तो उसे शेयरधारकों को एक हफ्ते में दे दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शेयरधारक कैसे कर सकते हैं लॉग-इन?

  • व्हाट्सएप पर हैप्टिक की ओर से संचालित किए जाने वाले चैटबोट असिसटेंट के जरिए लॉग-इन कर सकते हैं।
  • व्हाट्सएप चैटबोट असिसटेंट +917977111111 इस नंबर पर 'Hi' भेजना होगा।
  • इससे पहले अपने फोन में ये नंबर सेव कर सकते हैं।
  • एक संदेश के जरिए आपको विकल्पों का एक मैन्यू मिल जाएगा, इसके बाद संबंधित विकल्प को चुन सकते हैं।
  • इसके अलावा कंपनी यूट्यूब पर जियो चैनल और फ्लेम ऑफ ट्रूथ चैनल के माध्यम से एजीएम को ब्रॉडकास्ट करेगी।

पिछले साल क्या एलान हुए थे?

  • बहुप्रतीक्षित गीगा फाइबर ब्रॉडबैंड योजना पेश की थी।
  • विदेशी कंपनी सऊदी अरामको और बीपी के साथ साझेदारी का एलान किया था।
  • फुटकर, मनोरंजन और टेलीकॉम सेक्टर में कई नई प्रोडक्ट को लॉन्च किया था।
  • कंपनी ने ब्लॉकचेन जैसी टेक्नोलॉजी पर जोर देने का एलान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed