फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Reliance Future Group Deal Amazon Sends Legal Notice to Future Group alleges breach of contract

रिलायंस-फ्यूचर ग्रुप सौदे पर अमेजन ने उठाए सवाल, जानिए क्या है पूरा मामला

Thu, 08 Oct 2020 12:49 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 08 Oct 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
Reliance Future Group Deal Amazon Sends Legal Notice to Future Group alleges breach of contract
अमेजन

मुकेश अंबनी के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज और फ्यूचर ग्रुप की डील में एक नया मोड़ सामने आया है। दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने फ्यूचर ग्रुप के प्रमोटरों को लीगल नोटिस भेजा है। इस संदर्भ में अमेजन ने कहा है कि फ्यूचर ग्रुप ने रिलायंस के साथ किए सौदे में एक नॉन-कंप्लीट कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन किया है। 

विज्ञापन


उनकी कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) फ्यूचर ग्रुप का रिटेल, होलसेल लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउस बिजनेस 24 हजार 713 करोड़ में खरीद रही है। लेकिन अब ईटी नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, इस डील के संबंध में अमेजन ने फ्यूचर ग्रुप को लीगल नोटिस भेजा है। मालूम हो कि इस मेगा डील से रिलायंस की रिटेल कारोबार में स्थिति और भी मजबूत हो जाएगी। भारतीय ई-कॉमर्स बाजार में अमेजन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को टक्कर देने के लिए रिलायंस रिटेल अपने पांव मजबूत कर रहा है।
विज्ञापन


अगस्त 2019 में हुई थी अमेजन-फ्यूचर की डील
दरअसल अगस्त 2019 में अमेजन ने करीब 1500 करोड़ रुपये में फ्यूचर कूपंस में 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी। फ्यूचर रिटेल के देशभर में बिग बाजार, एफबीबी, फूडहॉल और ईजीडे क्लब ब्रांड्स के तहत 1,000 से भी अधिक स्टोर्स हैं। नोटिस के अनुसार, फ्यूचर ग्रुप ने डील की शर्तों को पूरा नहीं किया है। अमेजन और फ्यूचर ग्रुप के सौदे में किसी तरह का विवाद होने पर कोर्ट और मध्यस्थता में जाने का प्रावधान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिलायंस और फ्यूचर ग्रुप की डील की घोषणा करते समय रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा था कि, 'फ्यूचर ग्रुप के प्रसिद्ध ब्रांडों के साथ-साथ उसके व्यावसायिक ईको सिस्टम को संरक्षित करने में हमें प्रसन्नता होगी। भारत में आधुनिक रिटेल के विकास में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हमें आशा है कि छोटे व्यापारियों, किराना स्टोर्स और बड़े उपभोक्ता ब्रांडों की सहभागिता के दम पर रिटेल सेक्टर में विकास की गति बनी रहेगी, हम देश भर में अपने उपभोक्ताओं को बेहतर मूल्य प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed