{"_id":"5eb6d44d8ebc3e905528de6f","slug":"reduction-in-salary-of-indigo-employees-from-5-to-25-for-the-entire-financial-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिगो के अधिकारियों की पूरे वित्तवर्ष के लिए सैलरी में 25% की कटौती","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
इंडिगो के अधिकारियों की पूरे वित्तवर्ष के लिए सैलरी में 25% की कटौती
Sat, 09 May 2020 09:33 PM IST
श्रीधर मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sat, 09 May 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से एयरलाइन सेक्टर को काफी नुकसान पहुंचा है। इसका असर अब कर्मचारियों और अधिकारियों के वेतन पर भी देखने को मिल रहा है। देश की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन इंडिगो ने शनिवार को साफ कहा है कि उसके वरिष्ठ कर्मचारियों की सैलरी में 25 फीसदी की कटौती पूरे वित्त वर्ष 2020-21 के लिए लागू रहेगी। यानी इन अधिकारियों को जितना वेतन मिलता था, अब पूरे वित्तवर्ष के लिए इन्हें 25 फीसदी कम वेतन मिलेगा।
विज्ञापन
कंपनी ने इन दौरान कहा है कि वित्त वर्ष के अंत में यह तय किया जाएगा कि इन कर्मचारियों का मूल वेतन कब बहाल करना है।
बता दें कि इंडिगो ने शुक्रवार को अपने कर्मचारियों सैलरी में पांच से 25 फीसदी की कटौती की घोषणा की थी। इतना ही नहीं कंपनी ने अपने वरिष्ठ कर्मचारियों के लिए मई, जून और जुलाई में बिना वेतन अवकाश कार्यक्रम की भी घोषणा की थी।
विज्ञापन