{"_id":"611480268ebc3e78eb7c1e29","slug":"rakesh-jhunjhunwalas-company-will-buy-70-aircraft-from-boeing-737-max-new-company-akasa-will-start-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट: राकेश झुनझुनवाला की कंपनी बोइंग से खरीदेगी 70 विमान, नई कंपनी आकासा का जल्द शुरू होगा संचालन ","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
रिपोर्ट: राकेश झुनझुनवाला की कंपनी बोइंग से खरीदेगी 70 विमान, नई कंपनी आकासा का जल्द शुरू होगा संचालन
Thu, 12 Aug 2021 07:27 AM IST
Kuldeep Singh
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 12 Aug 2021 07:27 AM IST
सार
- ब्लूमबर्ग के मुताबिक, झुनझुनवाला की कंपनी बोइंग से खरीदेगी 737 मैक्स जेट विमान
- कंपनी के साथ कुल 8.5 अरब डॉलर (63 हजार करोड़ रुपये) में हो रहा है सौदा
विज्ञापन
राकेश झुनझुनवाला
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला सस्ती विमानन सेवा देने वाली नई कंपनी आकासा का जल्द संचालन शुरू करने की तैयारी में हैं। इसके लिए बोइंग से 70 विमान खरीदने को लेकर बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
ब्लूमबर्ग के मुताबिक, झुनझुनवाला की कंपनी बोइंग से 737 मैक्स जेट विमान खरीदेगी। कंपनी के साथ कुल 8.5 अरब डॉलर (63 हजार करोड़ रुपये) में सौदा हो रहा है। हालांकि, जानकारों का कहना है कि नई कंपनी की राह उतनी आसान नहीं है, क्योंकि पहले नागरिक उड्डयन मंत्रालय से अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन
इसके बाद विमान लीज पर लेने के लिए कंपनी से फंड जुटाने होंगे। भारत में अभी सिर्फ स्पाइसजेट ही बोइंग के 737 मैक्स जेट विमानों का इस्तेमाल करती है। जेट एयरवेज के पास भी इसके विमान होते थे, लेकिन अब यह कंपनी बंद पड़ी है।
विज्ञापन