फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   railway to layoff 13k employees who are absent from long period

13 हजार कर्मचारियों की छंटनी करेगा रेलवे, पीयूष गोयल ने दिया यह अहम निर्देश

Sun, 11 Feb 2018 12:22 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 11 Feb 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
railway to layoff 13k employees who are absent from long period
railway

रेल मंत्रालय देश भर में अपने 13 हजार से अधिक रेल कर्मियों को नौकरी से निकालने जा रहा है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं। रेलवे की हालत को सुधारने और कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने के लिए पीयूष गोयल लगातार रेलवे की माली हालत सुधारने का प्रयास कर रहे हैं। 

विज्ञापन


रेलवे में इस वक्त हैं 13 लाख कर्मचारी
रेलवे में इस वक्त 13 लाख कर्मचारी काम कर रहे हैं। जिन कर्मचारियों को निकाला जा रहा है वो पूरी संख्या का 1 फीसदी है। यह एक फीसदी कर्मचारी काफी लंबे समय से बिना कारण के नौकरी से गैरहाजिर चल रहे थे। इसके लिए देश भर के सभी रेलवे जोन में ऐसे कर्मचारियों का पता लगाने के लिए एक अभियान चलाया गया था। 

विज्ञापन

नियमों के अनुसार हटाया जाएगा

railway to layoff 13k employees who are absent from long period
डेमो इमेज

रेलवे ने इन गैरहाजिर कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने के लिए नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की है। रेलवे ने सभी अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को उचित प्रक्रिया पर अमल के बाद कर्मचारियों की सूची से इनका नाम हटाने का निर्देश दिया है।

कर्मचारियों का होगा उत्साहवर्धन
रेलवे ने बयान में कहा कि इससे जहां एक तरफ कर्मचारियों का उत्साहवर्धन होगा, वहीं गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों को सबक भी मिलेगा। हालांकि रेलवे ने 26 हजार से अधिक खाली पदों को भरने के लिए भी आवेदन मंगाने शुरू कर दिए हैं। अभी सहायक लोको पायलेट और टेक्निशियन के पद भरे जा रहे हैं। हालांकि इलाहाबाद, सिंकदराबाद,रांची, भोपाल, कोलकाता और मुंबई में कई सारे पद फिलहाल खाली पड़े हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed