{"_id":"609520aee8ac10110d1bf32b","slug":"quarterly-results-hdfc-ltd-net-profit-up-31-percent-to-rs-5669-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथी तिमाही : एचडीएफसी और हीरो मोटोकॉर्प ने जारी किए नतीजे, जानिए कितना हुआ मुनाफा","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
चौथी तिमाही : एचडीएफसी और हीरो मोटोकॉर्प ने जारी किए नतीजे, जानिए कितना हुआ मुनाफा
Fri, 07 May 2021 04:42 PM IST
डिंपल अलावाधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Fri, 07 May 2021 04:42 PM IST
सार
एचडीएफसी लिमिटेड ने शुक्रवार को बताया कि मार्च 2021 को समाप्त वित्त वर्ष में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा 31 फीसदी बढ़कर 5,669 करोड़ रुपये हो गया।
विज्ञापन
तिमाही नतीजे
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आवास वित्त क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड ने शुक्रवार को बताया कि मार्च 2021 को समाप्त वित्त वर्ष में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा 31 फीसदी बढ़कर 5,669 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में 4,342 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।
विज्ञापन
दोगुनी हुई एकीकृत आय
एचडीएफसी ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि वर्ष 2020-21 की जनवरी-मार्च अवधि में उसकी एकीकृत आय दोगुनी से भी अधिक यानी 35,754 करोड़ रुपये हो गई, जो कि वित्त वर्ष 2019-20 की इसी अवधि में 16,632 करोड़ रुपये रही थी।
विज्ञापन
10,879 करोड़ रुपये रह गई ब्याज आय
आलोच्य तिमाही में इस आवास वित्त कंपनी की ब्याज आय घटकर 10,879 करोड़ रुपये रह गई जो एक साल पहले की इसी अवधि में 11,391 करोड़ रुपये थी। कंपनी की 'जीवन बीमा कारोबार से प्रीमियम और अन्य परिचालन आय' 11,530 करोड़ रुपये से बढ़कर 14,635 करोड़ रुपये हो गई।
विज्ञापन
पूरे वित्त वर्ष में 1,39,071 करोड़ रुपये रही एकीकृत आय
बहरहाल, पूरे वित्त वर्ष के लिए एचडीएफसी का शुद्ध लाभ एक साल पहले के 22,826 करोड़ रुपये से घटकर 20,488 करोड़ रुपये रह गया। वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान एचडीएफसी की एकीकृत आय बढ़कर 1,39,071 करोड़ रुपये हो गई। इससे पिछले साल उसकी कुल आय 1,01,796 करोड़ रुपये रही थी।
बढ़त पर बंद हुआ शेयर
आज एचडीएफसी का शेयर 2,454.70 के स्तर पर खुलने के बाद 61.25 अंक (2.52 फीसदी) बढ़कर 2,491.35 पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में यह 2430.10 के स्तर पर बंद हुआ था। मौजूदा समय में एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 4.50 लाख करोड़ है।
हीरो मोटोकॉर्प को मुनाफा बढ़कर 885 करोड़ हुआ
दोपहिया वाहन की सबसे बड़ी कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने मजबूत बिक्री के सहारे बीते वित्तीय वर्ष 2020-21 की आखिरी तिमाही में 885.28 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया है। कंपनी ने गुरुवार को बताया कि 2019-20 की चौथी तिमाही में उसे 613.81 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ था और इस तरह उसके शुद्ध मुनाफे में 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
हीरो मोटोकॉर्प ने एक नियामकीय सूचना में बताया कि 31 मार्च 2021 को खत्म हुई चौथी तिमाही में कामकाज से अर्जित किया गया कुल राजस्व पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि के 6,333.89 करोड़ रुपए की तुलना में 8.689.74 करोड़ रुपये रहा।
आखिरी तिमाही में कुल 15.68 दोपहिया वाहन बेचे
कंपनी ने कहा कि उसने आखिरी तिमाही में कुल 15.68 दोपहिया वाहन बेचे हैं, जबकि वित्त वर्ष 2019-20 की आखिरी तिमाही में उसने 13.23 लाख वाहन बेचे थे। इस तरह उसकी बिक्री में 18.5 प्रतिशत का इजाफा हुआ।
31 मार्च, 2021 को खत्म हुए वित्तीय वर्ष में कंपनी का कुल शुद्ध मुनाफा 2,936.05 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्तीय वर्ष 2019-20 में यह 3,659.41 करोड़ रुपये था यानी कंपनी के शुद्ध मुनाफे में 20 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। वित्तीय वर्ष 2020-21 में कामकाज से अर्जित कुल राजस्व 30,959.19 करोड़ रुपये रहा, जबकि इससे पिछले वित्तीय वर्ष में यह 29,255.32 करोड़ रुपये था।