{"_id":"5d28738c8ebc3e6cd710d2ce","slug":"q1-results-infosys-profit-dips-by-6-8-percent-indusind-bank-npa-rises","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिमाही नतीजेः इंफोसिस के मुनाफे में पांच फीसदी की बढ़ोतरी, इंडसइंड बैंक का एनपीए बढ़ा","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
तिमाही नतीजेः इंफोसिस के मुनाफे में पांच फीसदी की बढ़ोतरी, इंडसइंड बैंक का एनपीए बढ़ा
Fri, 12 Jul 2019 05:46 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Fri, 12 Jul 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस ने वित्त वर्ष 2019-20 के पहली तिमाही नतीजों को घोषित कर दिया। आईटी कंपनी वित्त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही के दौरान 5.2 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 3,802 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। वहीं कंपनी ने 13.9 फीसदी की बढ़त के साथ 21,803 करोड़ रुपये की आय हुई। दूसरी तरफ इंडसइंड बैंक का पिछले तीन माह में एनपीए बढ़ गया है।
2019-20 के लिये स्थिर मुद्रा के आधार पर अपनी आय वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 8.5 -10 फीसदी कर दिया है। अप्रैल तिमाही में कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में आय में 7.5-9.5 फीसदी वृद्धि का अनुमान जताया था।
विज्ञापन
पहली तिमाही में कंपनी के डिजिटल कारोबार की आय 1.12 अरब डॉलर रही है जो कंपनी की कुल आय का 35.7 फीसदी है। कंपनी ने पहली तिमाही में 2.7 अरब डॉलर के बड़े डील किए हैं। कंपनी का वित्तीय परिणाम बाजार बंद होने के बाद जारी किया गया। इंफोसिस का शेयर बढ़त के साथ 727.10 रुपये पर बंद हुआ।
कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और प्रबंध निदेशक सलिल पारेख ने कहा कि हमने 2019-20 में अच्छी शुरूआत की है। इसका कारण ग्राहकों पर हमारा निरंतर ध्यान है और हम उन पर निवेश करते हैं। उन्होंने कहा कि इस आधार पर हमने हमने 2019-20 के लिये आय अनुमान 7.5-9.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.5-10 प्रतिशत कर दिया है।
अमेरिकी डालर के संदर्भ में इन्फोसिस का शुद्ध लाभ जून, 2019 को समाप्त तिमाही में 54.6 करोड़ डालर रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 53.4 करोड़ डालर था। वहीं आय आलोच्य तिमाही में बढ़कर 3.13 अरब डालर रही जो एक साल पहले 2018-19 की पहली तिमाही में 2.83 अरब डालर थी।
विज्ञापन
यह रहा इंफोसिस का हाल
वित्त वर्ष 2020 की पहली तिमाही में इंफोसिस का मुनाफा, 31 मार्च को समाप्त हुई तिमाही के आधार पर 6.8 फीसदी घटकर 3,802 करोड़ रुपये रहा है। वहीं अगर इसकी तुलना पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही से करें तो फिर इसमें पांच फीसदी का लाभ हुआ है। कंपनी की डॉलर से होने वाली आय में 2.3 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई और यह 313.1 करोड़ डॉलर रहा है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में इंफोसिस का एबिट 4,618 करोड़ रुपये से घटकर 4,471 करोड़ रुपये और एबिट मार्जिन 21.4 फीसदी से घटकर 20.5 फीसदी रहा है।