फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   potato in the packet of chips

ऐसा भी होता है, चिप्स के पैकेट में निकला बड़ा सा आलू

Wed, 11 Mar 2015 02:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 11 Mar 2015 02:25 PM IST
विज्ञापन
potato in the packet of chips

अगर किसी ई-कॉमर्स कंपनी से सामान मंगवाने पर ईंट, पत्थर निकलते हैं और आप कहते हैं कि भारत में ही ऐसा हो सकता है, तो आप गलत हैं।

विज्ञापन


क्या कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि चिप्स खाने के लिए पैकेट खोलें और उसमें से आलू निकल जाए। कनाडा के ब्रैंडन में रहने वाले 25 वर्षीय रिचर्ड बूटमैन के साथ ऐसा हुआ है।

चिप्स खरीदते वक्त उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि इस पैकेट में क्रिस्पी चिप्स नहीं बल्कि पूरा का पूरा एक कच्चा आलू निकलेगा।

जोर से आ गई हंसी

potato in the packet of chips

रिचर्ड का कहना है कि जैसे ही उन्होंने चिस्प का पैकेट खोला तो उन्हें कोई भी क्रंची आवाज नहीं सुनाई पड़ी। जैसा कि आमतौर पर पैकेट खोलते समय सुनाई देती है।

जब उन्होंने पैकेट को उल्टा किया तो उसमें से एक बड़ा सा आलू बाहर आया। चिप्स के पैकेट में आलू देखकर उन्हें गुस्सा नहीं, बल्कि बहुत जोर से हंसी आ गई।

वहां मौजूद उनके दोस्त भी हंस पड़े। हालांकि, रिचर्ड को उसके पैसे नहीं चाहिए फिर भी उसने इस बात को स्टोर के मालिक तक पहुंचाने के लिए उसकी तस्वीर स्टोर पर ट्विटर के जरिए भेज दी है।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed