फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Paytm president Amit Nayyar and other top executives quit ahead of IPO

पेटीएम: आईपीओ से पहले उथल-पुथल जारी, प्रेजिडेंट सहित कई शीर्ष अधिकारियों ने दिया इस्तीफा

Sat, 10 Jul 2021 02:06 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sat, 10 Jul 2021 02:06 PM IST
सार

पेटीएम अपनी आरंभिक शेयर बिक्री के जरिए 16,600 करोड़ रुपये जुटाने के लिए 12 जुलाई को शेयरधारकों की मंजूरी ले सकती है।

विज्ञापन
Paytm president Amit Nayyar and other top executives quit ahead of IPO
paytm - फोटो : amarujala

विस्तार

2.3 अरब डॉलर के प्रारंभिक सार्वजिनक बिक्री (आईपीओ) से पहले डिजिटल पेमेंट्स कंपनी पेटीएम में उथल-पुथल जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नोएडा की इस कंपनी के प्रेजिडेंट अमित नय्यर समेत कई शीर्ष अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। इनमें कंपनी के चीफ एचआर ऑफिसर रोहित ठाकुर भी शामिल हैं। नय्यर साल 2019 में पेटीएम बोर्ड से जुड़े थे। उन्होंने इस स्टार्टअप कंपनी की फाइनेंशियल सर्विसेज आर्म का जिम्मा सौंपा गया था। उन्होंने कंपनी के इंश्योरेंस और लेंडिंग वर्टिकल्स को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। सूत्र के मुताबिक अब कंपनी में केवल मधुर देवड़ा के पास ही प्रेजिडेंट का पद है और कई वरिष्ठ अधिकारी एक साल पहले ही कंपनी छोड़ चुके हैं।

विज्ञापन


अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में पेश हो सकता है आईपीओ 
हाल ही में पेटीएम के निदेशक मंडल से सभी चीनी नागरिक हट गए थे तथा उनकी जगह अमेरिकी और भारतीय नागरिकों ने ली थी। इससे कंपनी के मौजूदा शेयरधारिता में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस साल अक्तूबर-दिसंबर की तिमाही में कंपनी का आईपीओ पेश हो सकता है। पेटीएम अपनी आरंभिक शेयर बिक्री के जरिए 16,600 करोड़ रुपये जुटाने के लिए 12 जुलाई को शेयरधारकों की मंजूरी ले सकती है।
विज्ञापन


पेटीएम के निदेशक मंडल में अब कोई चीनी नागरिक नहीं
इस संदर्भ में कंपनी ने नियामकीय सूचना में कहा था कि अलीपे के प्रतिनिधि जिंग जियानडोंग, एंट फाइनेंशियल के गुओमिंग चेंग और अलीबाबा के प्रतिनिधि माइकल यूएन जेन याओ (अमेरिकी नागरिक) और टिंग होंग केनी हो कंपनी के अब निदेशक नहीं हैं। सूत्र के अनुसार पेटीएम के निदेशक मंडल में अब कोई भी चीनी नागरिक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेटीएम के शेयरधारकों में अलीबाबा के एंट ग्रुप (29.71 फीसदी), सॉफ्टबैंक विजन फंड (19.63 फीसदी), सैफ पार्टनर्स (18.56 फीसदी) और विजय शेखर शर्मा (14.67 फीसदी) शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी में एजीएच होल्डिंग, टी रो प्राइस, डिस्कवरी कैपिटल और बर्कशायर हैथवे की 10-10 फीसदी से भी कम हिस्सेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed