फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   passengers of IndiGo had to face unconvenience in Bengaluru Airport

इंडिगो के सर्वर में आई तकनीकी खराबी से यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी

Mon, 01 Jul 2019 03:25 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 01 Jul 2019 03:25 PM IST
विज्ञापन
passengers of IndiGo had to face unconvenience in Bengaluru Airport

किफायती विमानन सेवा देने वाली कंपनी इंडिगो के यात्रियों को सोमवार सुबह काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज बंगलूरू हवाईअड्डे पर आधे घंटे से भी ज्यादा समय तक इंडिगो के सर्वर में तकनीकी खराबी रही। 

विज्ञापन

कंपनी के प्रवक्ता ने दिया बयान 

इस संदर्भ में कंपनी के प्रवक्ता ने बयान दिया कि, 'कुछ तकनीकी कारणों से बेंगलूरू हवाईअड्डे पर इंडिगो का सर्वर तड़के चार बजकर 29 मिनट से लेकर पांच बजकर सात मिनट तक बाधित रहा। अब इसे सही कर लिया गया है और यह सामान्य तरीके से काम कर रहा है।' 

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यात्रियों को हुई असुविधा के लिए उन्हें खेद है। देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी ने कहा कि सर्वर की खामी दूर कर ली गई है और यह दोबारा ठीक तरह से काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंडिगो ने बढ़ाया था टिकट रद्द करने का शुल्क

बता दें कि हाल ही में इंडिगो ने टिकट रद्द करने और उसमें बदलाव करने के शुल्क में 500 रुपये तक की वृद्धि की घोषणा भी की थी। यह व्यवस्था यात्रा के तीन दिन या उससे पहले टिकट रद्द और बदलाव करने पर लागू होगी। 



इसपर कंपनी ने कहा था कि, 'यात्रा की तारीख से 0 से तीन दिन के भीतर टिकट में बदलाव या रद्द करने पर ही संशोधन लागू होगा। यदि यात्री सफर की तारीख से चार दिन या उससे पहले टिकट में बदलाव कर रहा है तो शुल्क समान रहेगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed