{"_id":"5fc76b8b8ebc3e9b7965bd74","slug":"oil-minister-dharmendra-pradhan-said-that-exxon-mobil-is-in-talks-to-buy-stake-in-indian-oil-gas-fields","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के तेल-गैस क्षेत्रों में हिस्सेदारी खरीदने के लिए बात कर रही है एक्सॉन: धर्मेंद प्रधान","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
भारत के तेल-गैस क्षेत्रों में हिस्सेदारी खरीदने के लिए बात कर रही है एक्सॉन: धर्मेंद प्रधान
Wed, 02 Dec 2020 03:55 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 02 Dec 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
- फोटो : twitter: @dpradhanbjp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद प्रधान ने कहा है कि ऊर्जा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एक्सॉन मोबिल कॉरपोरेशन भारत के तेल एवं गैस उत्पादक क्षेत्रों में हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। एक्सॉन मोबिल ने पिछले साल अक्तूबर में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) के साथ सहमति ज्ञापन (एमओयू) किया था।
विज्ञापन
टेक्सास मॉडल के जरिए उत्पादन बढ़ाना चाहता है भारत
एमओयू के तहत एक्सॉन ने अपतटीय ब्लॉकों में संसाधनों के विकास के लिए विशेषज्ञता और प्रौद्योगकी की पेशकश की है। प्रधान ने बुधवार को स्वराज्य पत्रिका द्वारा आयोजित वेबिनार श्रृंखला 'आत्मनिर्भर भारत का मार्ग' को संबोधित करते हुए कहा कि भारत छोटी और मध्यम आकार की कंपनियों को खोज और उत्पादन में शामिल करने के टेक्सास मॉडल के जरिए घरेलू स्तर पर तेल एवं गैस का उत्पादन बढ़ाना चाहता है।
विज्ञापन
प्रधान ने कहा, '2014 तक तेल एवं गैस खोज और उत्पादन के लिए कुल 90,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र दिया गया था। छोटे खोजे गए क्षेत्रों (डीएसएफ) की नीलामी के दो दौर और मुक्त क्षेत्र लाइसेंसिग नीति (ओएएलपी) के पांच दौर के तहत 1.65 लाख वर्ग किलोमीटर अतिरिक्त क्षेत्र की पेशकश की गई है।'
विज्ञापन
प्रधान ने कहा, 'अमेरिका में शैल तेल और गैस क्रांति बड़ी कंपनियां नहीं लाई हैं। छोटी कंपनियों ने टेक्सास के शैल तेल और गैस क्षेत्र का विकास किया है। हम भारत में भी इसी परिदृश्य पर काम कर रहे हैं और बड़ी संख्या में छोटी और मध्यम आकार की कंपनियों को इसमें जोड़ रहे हैं।'