{"_id":"57692f044f1c1bf113b48210","slug":"nikesh-arora-steps-down-as-president-of-softbank","type":"story","status":"publish","title_hn":"सॉफ्टबैंक के प्रेसिडेंट निकेश अरोड़ा ने दिया इस्तीफा ","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
सॉफ्टबैंक के प्रेसिडेंट निकेश अरोड़ा ने दिया इस्तीफा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 21 Jun 2016 08:28 PM IST
विज्ञापन
निकेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सॉफ्टबैंक के प्रेसिडेंट निकेश अरोड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। निकेश अरोड़ा का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से लागू होगा। गौरतलब है कि निकेश अरोड़ा पर पैसे की हेराफेरी के आरोप थे और इन्हीं आरोपों के चलते इस्तीफा दिया है। निकेश अरोड़ा दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले बैंकरों में शामिल थे। निकेश को वित्त वर्ष 2015-16 में लगभग 500 करोड़ रुपये (7.3 करोड़ डाॅलर) का सैलरी पैकेज मिला था।
विज्ञापन
निकेश अरोड़ा ने ट्वीट कर कहा है कि बोर्ड से क्लीन चिट मिलने के बाद ही इस्तीफा देने का फैसला किया है। उल्लेखनीय है कि सॉफ्टबैंक ने भारत में बड़े पैमाने पर निवेश किया हुआ है। अपने दो साल के कार्यकाल के दौरान निकेश ने विभिन्न स्टार्टअप्स में करीब चार बिलियन डॉलर का निवेश है।
विज्ञापन
सॉफ्टबैंक ने स्नैपडील में 62.7 करोड़ डॉलर का निवेश किया है, जबकि ओला कैब्स में 21 करोड़ डॉलर का निवेश है। वहीं इनमोबी में 20 करोड़ डॉलर का निवेश किया है। इसके अलावा सॉफ्टबैंक ने हाउसिंग डॉट कॉम, ओयो रूम्स और ग्रोफर्स में भी निवेश किया हुआ है। साथ ही सॉफ्टबैंक के साथ भारती का ज्वाइंट वेंचर भी है।
विज्ञापन