{"_id":"5eedd3d3288b776eab2d88ca","slug":"net-worth-of-mukesh-ambani-he-is-now-11th-richest-person-of-world-reliance-became-debt-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया के 11वें सबसे अमीर शख्स बने मुकेश अंबानी, जमकर बरसा पैसा, इतनी हुई संपत्ति","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
दुनिया के 11वें सबसे अमीर शख्स बने मुकेश अंबानी, जमकर बरसा पैसा, इतनी हुई संपत्ति
Sat, 20 Jun 2020 02:46 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Sat, 20 Jun 2020 02:46 PM IST
सार
- रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के 11वें सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।
- उन्होंने स्पेनिश फैशन रिटेल चेन जारा के संस्थापक अमानसियो ओर्टेगा को अंबानी ने पीछे छोड़ दिया है।
- कंपनी ने दो महीनों में राइट्स इश्यू और वैश्विक निवेशकों से 1.69 लाख करोड़ रुपये जुटाए।
- कंपनी का शुद्ध ऋण शून्य हो गया है, जो 31 मार्च 2020 तक 1,61,035 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन
Mukesh Ambani
- फोटो : TWITTER
विस्तार
एशिया के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी दुनिया के अमीरों की सूची में 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी की दौलत पहली बार 60 अरब डॉलर यानी 4.58 लाख करोड़ के और पहुंच गई है।
विज्ञापन
ब्लूमबर्ग बिलियनयर्स इंडेक्स के अनुसार, अंबानी की दौलत गुरुवार से शुक्रवार के बीच यानी सिर्फ एक दिन में 1.16 अरब डॉलर बढ़ी है। महज एक दिन में ही कंपनी का शेयर 1,656.25 रुपये से 132 रुपये बढ़कर 1,788.60 के स्तर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
इस दौरान स्पेनिश फैशन रिटेल चेन जारा के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन अमानसियो ओर्टेगा को अंबानी ने पीछे छोड़ दिया है। ओर्टेगा की दौलत 59 अरब डॉलर है।
पूरी तरह कर्ज मुक्त हुई RIL
रिलायंस इडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को कहा कि पिछले दो महीनों में राइट्स इश्यू और वैश्विक निवेशकों से रिकॉर्ड 1.69 लाख करोड़ रुपये जुटाने के बाद कंपनी का शुद्ध ऋण शून्य हो गया है। यानी कंपनी अब पूरी तरह कर्ज मुक्त हो गई है। पिछले 58 दिनों में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वैश्विक प्रौद्योगिकी निवेशकों से 1.15 लाख करोड़ रुपये जुटाये हैं। कंपनी ने यह राशि अपने जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड में हिस्सेदारी बेचकर जुटाई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े: लगातार 14वें दिन महंगा हुआ तेल, जानिए कैसे 76 रुपये का पड़ता है 22 रुपये वाला पेट्रोल
वहीं 53,124.20 करोड़ रुपये उसने राइट्स इश्यू जारी करके जुटाए हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा कि पिछले साल ईंधन विपणन कारोबार में 49 फीसदी हिस्सेदारी ब्रिटेन की बीपी को 7,000 करोड़ रुपये में बेचने और हाल में हासिल निवेश से कंपनी ने कुल 1.75 लाख करोड़ रुपये की राशि जुटायी है।
कंपनी पर था 1,61,035 करोड़ रुपये का कर्ज
बयान क मुताबिक रिलायंस पर 31 मार्च 2020 की समाप्ति पर 1,61,035 करोड़ रुपये का शुद्ध ऋण था। इस निवेश के साथ ही रिलांयस का शुद्ध ऋण शून्य हो गया है। मामले में अंबानी ने कहा कि, 'मैंने कंपनी के शेयरधारकों से किया वादा पूरा किया। रिलायंस का शुद्ध ऋण 31 मार्च 2021 की तय अवधि से बहुत पहले शून्य हो गया है।' देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो, जियो प्लेटफॉर्म्स का ही हिस्सा है।'
इन कंपनियों के बेची हिस्सेदारी
कंपनी ने फेसबुक, सिल्वर लेक, विस्टा इक्विटी पार्टनर्स, जनरल एटलांटिक, केकेआर, मुबाडला, एडीआईए, टीपीजी, एल कैटेरटन और पीआईएफ जैसे वैश्विक प्रौद्योगिकी निवेशकों से 22 अप्रैल 2020 से अब तक 1,15,693.95 करोड़ रुपये की राशि जुटाई है। बयान में कहा गया है कि 18 जून को सऊदी अरब के पीआईएफ के 11,367 करोड़ रुपये में जियो प्लेटफॉर्म्स की 2.32 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के साथ ही कंपनी के साथ वित्तीय सहयोगी जोड़ने का मौजूदा चरण खत्म हो गया है।
कंपनी ने जारी किया देश का सबसे बड़ा राइट्स इश्यू
इसी के साथ-साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज ने देश का सबसे बड़ा राइट्स इश्यू भी जारी किया। इसे 1.59 गुना अधिक अभिदान मिला। इस निर्गम का आकार 53,124 करोड़ रुपये रहा। हालांकि कंपनी को अभी इसका मात्र 25 फीसदी ही मिला है। शेष राशि का भुगतान अगले वित्त वर्ष में किया जाएगा। अंबानी ने 12 अगस्त 2019 को कंपनी की वार्षिक आम बैठक में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शुद्ध ऋण 31 मार्च 2021 तक शून्य करने का लक्ष्य पेश किया था।
अंबानी को अपना वादा पूरा करने की खुशी
उन्होंने कहा था कि कंपनी के पास खुद को शुद्ध ऋण से मुक्त बनाने के लिए अगले 18 महीने की पूरी योजना है। शुक्रवार को अपने बयान में अंबानी ने कहा कि उन्हें अपना वादा पूरा करने की खुशी है। हम अपने शेयरधारकों और सभी हितधारकों की उम्मीद पर बार-बार खरे उतरे हैं, यह रिलायंस के डीएनए में है।