मैगी के दीवानों के लिए सीधे फैक्ट्री से आई खुशखबरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्विट्जरलैंड की कंपनी नेस्ले ने सोमवार को कहा कि उसने भारत में तीन सुविधाओं में मैगी का उत्पादन शुरू कर दिया है और खाद्य जांच प्रयोगशालाओं से हरी झंडी मिलने के बाद इसे बाजार में उतारेगी।
उल्लेखनीय है कि जून में कुछ खास प्रायोगशालाओं में हुई मैगी की जांच में सीसा और एमएसजी की मात्रा सीमा से अधिक पाई गई थी। इसके बाद कंपनी ने बाजार से मैगी वापस मंगा लिया था और इसका उत्पदन भी बंद कर दिया था।
उत्पादन शुरू होने के बाद कंपनी कुछ नमूने तीन मान्याता प्राप्त प्रयोगशालाओं को जांच के लिए भेजेगी। बांबे हाईकोर्ट ने कंपनी को ऐसा ही आदेश दिया था।
जांच के बाद ही उतरेगी बाजार में
नेस्ले इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि कर्नाटक के नंजानगुड, पंजाब के मोगा और गोवा के बाइकोलिम में मैगी नूडल्स का उत्पादन शुरू हो चुका है।
बांबे हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार, नए उत्पादन के नमूने हाईकोर्ट द्वारा तय तीन मान्यताप्राप्त प्रयोगशालाओं में जांच के लिए भेजे जाएंगे। नए नमूनों की अनुमति के बाद ही कंपनी इसे बाजार में उतारेगी।