{"_id":"5d8c88e48ebc3e015d44c842","slug":"nclat-allows-administrator-to-take-part-in-jet-airways-insolvency-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीदरलैंड अदालत के प्रशासक को मिली जेट एयरवेज की बैठक में भाग लेने की इजाजत","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
नीदरलैंड अदालत के प्रशासक को मिली जेट एयरवेज की बैठक में भाग लेने की इजाजत
Thu, 26 Sep 2019 03:16 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 26 Sep 2019 03:16 PM IST
विज्ञापन
जेट एयरवेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्ज में फंसी जेट एयरवेज के खिलाफ दिवाला एवं ऋणशोधन के कई मामले चल रहे हैं। अब राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने नीदरलैंड की अदालत में जेट एयरवेज के खिलाफ चल रहे दिवाला शोधन मामले के प्रशासक ( दिवाला शोधन पेशेवर ) को कर्जदाताओं की समिति की बैठक में भाग लेने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
एनसीएलएटी की तीन सदस्यीय पीठ ने आदेश में कहा कि नीदरलैंड की अदालत में प्रशासक कर्जदाताओं की समिति का हिस्सा हो सकते हैं और उन्हें बैठक के निष्कर्षों की जानकारी दी जानी चाहिये।
विज्ञापन
एनसीएलएटी ने राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के उस आदेश को भी निरस्त कर दिया, जिसमें नीदरलैंड में चल रही दिवाला एवं ऋणशोधन प्रक्रिया को मान्यता देने से मना कर दिया गया था।
विज्ञापन
एनसीएलटी ने नीदरलैंड की अदालत के प्रशासक को जेट एयरवेज के खिलाफ यहां चल रहे दिवाला एवं ऋणशोधन मामले की प्रक्रियाओं में भाग लेने पर रोक लगा दी थी।
एनसीएलएटी का यह आदेश तब आया है जब जेट एयरवेज का दिवालाशोधन पेशेवर और नीदरलैंड की अदालत में प्रक्रिया का प्रशासक आगे की प्रक्रिया में समन्वय को लेकर राजी हो गये।
अपीलीय न्यायाधिकरण ने पिछली सुनवाई में दिवालाशोधन पेशेवर और नीदरलैंड की अदालत के बीच सहयोग की शर्तें पेश करने के लिये कहा था।
नीदरलैंड की अदालत के प्रशासक ने एनसीएलटी की मुंबई पीठ के फैसले के खिलाफ एनसीएलएटी में अपील की थी। इसी अपील पर सुनवाई की जा रही थी।