{"_id":"5b558f0f4f1c1b4c748b6995","slug":"mukesh-ambani-sunil-mittal-and-others-to-lose-job-due-to-sebi-order","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुकेश अंबानी, सुनील मित्तल की जाएगी नौकरी, इस 'पद' से देना होगा इस्तीफा","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
मुकेश अंबानी, सुनील मित्तल की जाएगी नौकरी, इस 'पद' से देना होगा इस्तीफा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 23 Jul 2018 01:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और भारती एयरटेल के मालिक सुनील भारती मित्तल को जल्द ही अपने पद से त्यागपत्र देना होगा और किसी अन्य व्यक्ति को चेयरमैन बनाना होगा।
विज्ञापन
सेबी ने दिया आदेश
शेयर बाजार नियामक सेबी ने बीएसई और एनएसई पर लिस्टेड करीब 291 कंपनियों को आदेश दिया है कि वो अपने यहां किसी और व्यक्ति को गैर कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करें। इन 291 कंपनियों में चेयरमैन और एमडी का पद काफी लंबे वक्त से एक ही व्यक्ति के पास है।
विज्ञापन
2020 तक करना होगा नियुक्त
सेबी ने अपने आदेश में इन कंपनियों के चेयरमैन और एमडी का पद संभाले व्यक्तियों को 2020 तक अपने एक पद से हटने के लिए कहा है। सेबी के आदेश से 500 शीर्ष लिस्टेड कंपनियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वो इसे तय समयसीमा के भीतर लागू कर दें। अभी करीब 58.2 फीसदी कंपनियों ने इस नियम को अपने यहां पर लागू नहीं किया है।
विज्ञापन
इन कंपनियों पर पड़ेगा असर
सेबी के इस नए आदेश से रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, टीसीएस और भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनीलीवर, ओएनजीसी, कोल इंडिया, एलएंडटी और एचसीएल टेक्नोलॉजी शामिल हैं।
इन कंपनियों को नियुक्त करना है महिला निदेशक
इसके अलावा सेबी ने 145 कंपनियों को अपने यहां 1 अप्रैल 2019 से पहले स्वतंत्र महिला निदेशक को नियुक्त करने का आदेश दे रखा है। इन कंपनियों में एचडीएफसी, एसबीआई और इंडियन ऑयल कार्पोरेशन शामिल हैं।