फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Modi's make in india campaign is on good way

रंग ला रही पीएम मोदी की 'मेक इन इंडिया' मुहिम

Sun, 06 Dec 2015 08:32 AM IST
Updated Sun, 06 Dec 2015 08:32 AM IST
विज्ञापन
Modi's make in india campaign is on good way

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेक इन इंडिया मुहिम पर बेशक सियासी सवाल उठ रहे हैं। लेकिन पीएम की यह मुहिम रंग लाई जाई है। बीते एक वर्ष में सरकार विदेशी निवेश को आकर्षित करने में सफल रही है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अक्टूबर 2014 से सितंबर 2015 के बीच भारत में विभिन्न क्षेत्रों के जरिए 2,07527.38 करोड़ का विदेशी निवेश आया है। वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में अक्टूबर 2014 से अप्रैल 2015 के बीच प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के अंतर्वाह में 48 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


हालांकि अधिकांश विदेशी निवेश कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर, सेवा क्षेत्र, व्यापार, आटोमोबाईल, निर्माण और दूरसंचार क्षेत्र में आया है। लेकिन पीएम मोदी के सुधार के प्रयासों ने विदेशों में भारत के प्रति सकारात्मक माहौल बना दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में हुआ भारी सुधार

Modi's make in india campaign is on good way

डूइंग बिजनेस रिपोर्ट ने 27 अक्टूबर को वर्ष 2016 के लिए रैंकिंग जारी करते हुए भारत की स्थिति में सुधार दिखाया है। वर्ष 2016 के लिए डूइंग ने भारत की रैंकिंग 130वें स्थान पर रखी है।

जबकि उसके 2015 के रैंकिंग में भारत का स्थान 142वां था। डूइंग ने कहा है कि व्यवसाय शुरू करने, निर्माण अनुमति के कार्य और बिजली प्राप्त करने के संकेतों में भारत में भारी सुधार हुआ है।

वहीं व्यवसाय शुरू करने और कामकाज के माहौल के रूप में पीएम मोदी का गृह राज्य अब भी निवेशकों और उद्योग जगत का पसंदीदा बना हुआ है।

यूपी 10 वें स्थान पर

Modi's make in india campaign is on good way

विश्व बैंक और केपीएमजी की सहायता से भारत सरकार के लिए बनी रिपोर्ट में व्यवसायिक कामकाज के लिहाज से गुजरात का स्थान सबसे उपर है।

लगभग 71.14 लोगों ने कामकाज के लिए गुजरात के सुधारों को पसंद किया है। दूसरे स्थान पर आंध्रप्रदेश और तीसरे पर झारखंड हैं। व्यवसाय सुधार के लिए राज्यों के कदम का मुल्यांकन करने के बाद यह रिपोर्ट तैयार हुई है।

देश के 32 राज्यों में उत्तरप्रदेश का स्थान 10वां है। तो हरियाणा 14वें, पंजाब 16वें, हिमाचल 17वें और उत्तराखंड 23वें स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed