लिंक्डइन पर सुंदर पिचाई की जगह सीईओ बनने को लाखों ने किया आवेदन, रहे नाकाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गूगल में काम करने का सपना तो हर कोई देखता है। लेकिन अगर आपको गूगल का सीईओ बनने का मौका दिया जाए, तो आप यह मौका कभी नहीं छोड़ना चाहेंगे। माइक्रोसॉफ्ट के प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म लिंक्डइन ने एक नोटिस जारी किया, जिसे पढ़ते ही लाखों लोग आश्चर्यचकित रह गए और यह खबर जल्द ही आग की तरह फैल गई।
गूगल के सीईओ के लिए निकली जॉब
200 देशों मे 63 करोड़ रजिस्टर्ड सदस्य वाली प्रोफेशनल नेटवर्किंग साइट लिंक्डइन में गूगल सीईओ (CEO) के पद पर भर्ती किए जाने की सूचना थी, जिसे पढ़कर लाखों लोग खुश हो गए और उन्होंने नौकरी के लिए आवेदन किया। आप यह सुनकर हैरान होंगे कि इस पद के लिए 10 लाख से भी ज्यादा लोगों ने अप्लाई किया।
लिंक्डइन पर फर्जी पोस्ट
हालांकि बाद में जब उन्हें पता चला कि ये पोस्ट फर्जी है, तब वे निराश हो गए। बता दें कि मौजूदा समय में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई हैं और सुंदर अपना पद छोड़ नहीं रहे हैं।
नीदरलैंड के मिशेल रिजैंडर्स ने इस गड़बड़ी को पकड़ा। इसके बाद यह जानकारी तुरंत लिंक्डइन की ओनर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट को दी गई। मिशेल ने लिखा कि, 'गूगल के सीइओ के लिए नौकरी लिंक्डइन पर। वह भी तब, जब पिचाई बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। दूसरी तिमाही मे गूगल ने लाखों डॉलर का मुनाफा कमाया है। यह बहुत अजीब लग रहा है।'
सिक्योरिटी बग की वजह से हुई गड़बड़ी
इसके बाद लिंक्डइन ने मिशेल को इस पर ध्यान दिलाने के लिए धन्यवाद किया। लिंक्डइन ने लिखा कि, 'हमने इस पोस्ट को हटा दिया है। हम उस मामले को सुलझा रहे हैं, जिसकी वजह से ऐसा हुआ। लिंक्डइन वास्तविक लोगों के लिए काम की और अर्थपूर्ण बातचीत करने का वास्तविक स्थान है।'
इसके साथ ही कंपनी ने एक बयान जारी कर बताया कि उन्होंने अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद इस बग को फिक्स कर लिया है। इस बग की वजह से यूजर्स कंपनी द्वारा जॉब पोस्ट किए जाने के बाद उसमें एडिट कर सकते हैं। बता दें कि यह गड़बड़ी एक सिक्योरिटी बग की वजह से हुई थी।