फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   McDonalds to reduce plastic in Happy Meal toys around the world By 2025

मैकडॉनल्ड्स: अपने प्रसिद्ध हैप्पी मील खिलौनों में प्लास्टिक को कम करेगी फास्ट-फूड कंपनी, जानिए क्या है योजना

Wed, 22 Sep 2021 02:23 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 22 Sep 2021 02:23 PM IST
सार

अमेरिका स्थित फास्ट-फूड कंपनी मैकडॉनल्ड्स ने 2025 तक अपने प्रसिद्ध हैप्पी मील खिलौनों में प्लास्टिक को कम करने की योजना की घोषणा की है।

विज्ञापन
McDonalds to reduce plastic in Happy Meal toys around the world By 2025
मैकडॉनल्ड्स - फोटो : pixabay

विस्तार

पुरी दुनिया में फास्ट फूड के लिए प्रसिद्ध मैकडॉनल्ड्स (McDonald's) ने मंगलवार को अपने प्रसिद्ध हैप्पी मील खिलौनों में प्लास्टिक को कम करने की योजना की घोषणा की। अमेरिका स्थित फास्ट-फूड कंपनी ने साल 2025 तक दुनियाभर में हैप्पी मील खिलौनों में प्लास्टिक घटाने का एलान किया। कंपनी ने कहा कि खिलौनों को गत्तों से और रीसायकल किए जाने वाले माल से भ बनाया जा सकता है। 

विज्ञापन


इन विकल्पों पर विचार कर रही थी कंपनी
मैकडॉनल्ड्स  ने कहा कि वह प्लास्टिक को काफी कम करने में मदद करने के लिए तीन डायमेंशन वाले कार्डबोर्ड खिलौनों और प्लांट-आधारित सामान के साथ बोर्ड गेम जैसे विकल्पों पर विचार कर रही थी। इस संदर्भ में कंपनी के चीफ सस्टेनेबिलिटी ऑफिसर Jenny McColloch ने कहा कि कुछ सालों में पूरे विश्व में हर हैप्पी मील में मिलने वाले हैप्पी मील खिलौने अधिक टिकाऊ होंगे।
विज्ञापन


एक साल में एक अरब खिलौने बेचता है मैकडॉनल्ड्स 
मालूम हो कि यूके और आयरलैंड में मैकडॉनल्ड्स पहले ही हैप्पी मील में ग्राहकों को सॉफ्ट टॉय, कागज आधारित खिलौने या पुस्तकें देता है। एक साल में मैकडॉनल्ड्स एक अरब खिलौने बेचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लास्टिक के उपयोग में आएगी इतनी कमी
मैकडॉनल्ड्स ने एक बयान में कहा कि, 'हमारे हैप्पी मील खिलौनों के लिए अधिक रिन्यूबल, रीसाइकस और प्रमाणित सामग्री से वर्जिन फॉसिल फ्यूल आधारित प्लास्टिक के उपयोग में लगभग 90 फीसदी की कमी आएगी।' वर्जिन प्लास्टिक को रीसाइकल के बजाय उत्पादित किया जाता है। हाल के वर्षों में विश्व की सबसे बड़ी फूड चेन ने प्लास्टिक को लेकर आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया दी है। 2018 में मैकडॉनल्ड्स ने कहा था कि वह 2025 तक अपने सभी रेस्तरां में रीसाइक्लिंग उपलब्ध कराएगा। कंपनी ने पर्यावरण के अनुकूल पैकेजिंग सामग्री पर भी स्विच किया है।


हल्दी वाला दूध और मसालेदार चाय भी बेचेगा मैकडॉनल्ड्स 
मालूम हो कि मैकडॉनल्ड्स इंडिया अब हल्दी वाला दूध और मसालेदार चाय भी बेचेगा। मैकडॉनल्ड्स इंडिया ने अपने मैककैफे मेन्यू में दो नए इम्युनिटी वाले बेवरेज हल्दी लट्टे और मसाला कड़क चाय को भी शामिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed