फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   mallya extradition case: uk court says indian banks created conspiracy against liquor barron

माल्या केसः यूके कोर्ट ने भारतीय बैंकों के लोन देने पर उठाए सवाल, शराब कारोबारी के खिलाफ हुई साजिश

Sat, 17 Mar 2018 01:16 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 17 Mar 2018 01:16 PM IST
विज्ञापन
mallya extradition case: uk court says indian banks created conspiracy against liquor barron
vijay mallya

भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यपर्ण केस की सुनवाई करते हुए ब्रिटेन स्थित वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने भारतीय बैंकों के लोन देने की प्रक्रिया पर सवालिया निशान खड़े कर दिए। इतना ही नहीं कोर्ट में सुनवाई के दौरान जज एमा अर्बथनॉट ने बैंकों द्वारा साजिश करने का आरोप भी लगा दिया। 

विज्ञापन


अबूझ पहेली की तरह है केस
जज एमा ने कहा कि यह पूरा केस एक तरह से अबूझ पहेली है, जिसको समझने में उनको काफी महीने लग गए। जज ने कहा कि भारतीय बैंकों ने माल्या की किंगफिशर एयरलाइंस को लोन देते वक्त अपनी ही तय गाइडलाइंस को ताक पर रख दिया।
विज्ञापन


जज ने यहां तक भी कहा कि इन बैंकों के कुछ अधिकारियों ने माल्या के खिलाफ साजिश रची, जिसके चलते उसको देश छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा और एक अच्छी खासी चलती हुई कंपनी को बंद करना पड़ा। जज ने इसके बाद भारतीय अधिकारियों को केस समझाने के लिए कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत सरकार के वकील ने किया खंडन

mallya extradition case: uk court says indian banks created conspiracy against liquor barron
mallya - फोटो : self

केंद्र सरकार की तरफ से नियुक्त क्राउन प्रोसेक्यूशन सर्विस के वकील ने माल्या के वकील द्वारा दिए गए साक्ष्यों को आधारहीन बताया। सीपीएस के वकील मार्क समर ने इन साक्ष्यों पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि भारत सरकार ने इसे फ्रॉड बताया है। उन्होंने कहा कि जज को भारत सरकार द्वारा दिए गए साक्ष्यों के आधार पर जल्द से जल्द फैसला सुनाना चाहिए। 

9 हजार करोड़ रुपये का किया गया है फ्रॉड
लिकर किंग के नाम से मशहूर विजय माल्या अपने घोटालों पर से पर्दा उठने के पहले भी सुर्खियों में रहते थे। जिन्हें कभी देश की आलीशान पार्टियों के मेजबान के तौर पर जाना जाता था, वह अब अपने नाम के आगे 'भगोड़े' का टाइटल लगवा चुके हैं।

विजय माल्या पर देश के विभिन्न बैंकों का 9 हजार करोड़ का बकाया है। वह इस बकाये के साथ विदेश भाग गए हैं। सरकार पिछले एक साल से माल्या को वापस लाने का प्रयास कर रही है लेकिन अब तक कामयाब नहीं हो पाई है।

स्पेशल कोर्ट ने जारी किया है अरेस्ट वारंट
बेंगलूरू की स्पेशल कोर्ट ने भगोड़ा बिजनेसमैन विजय माल्या सहित 18 लोगों के खिलाफ किंगफिशर एयरलाइंस मामले में अरेस्ट वारंट जारी किया है। गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय की शिकायत के आधार पर यह वारंट जारी किया गया है। यह कार्यालय कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के अधीन आता है।

किंगफिशर एयरलाइंस से संबंधित मामलों में कंपनियों के कानून के अंतर्गत हुए विभिन्न उल्लंघनों का मामला साल 2012 में सामने आया था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed