फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   make in india attracted 1.20 lakh crore rupees in electronics manufacturing sector

जल्द ही भारत में बनेंगे विदेशी ब्रांड के मोबाइल, 1.20 लाख करोड़ का हो चुका है निवेश

Tue, 01 Dec 2015 11:06 AM IST
Updated Tue, 01 Dec 2015 11:06 AM IST
विज्ञापन
make in india attracted 1.20 lakh crore rupees in electronics manufacturing sector

मेक इन इंडिया प्रोग्राम के तहत अभी तक इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में करीब 1.20 लाख करोड़ रुपए का निवेश आ चुका है। यह जानकारी कम्युनिकेशंस एंड आईटी मिनिस्ट्री में अतिरिक्त सचिव अजय कुमार ने दी है।

विज्ञापन


अजय कुमार ने बताया कि उन्हें देश में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग यूनिट खोलने के लिए अब तक करीब 1.20 लाख करोड़ रुपए के निवेश के ऑफर मिल चुके हैं। साथ ही उनका मानना है कि अगले साल इस आंकड़े में और बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन


अजय के अनुसार सैमसंग, बॉश, फिलिप्स, एलजी और फ्लेक्सट्रॉनिक्स जैसी कंपनियां भी भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने में रुचि दिखा रही हैं।

इकोनॉमिक टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक केंद्र सरकार 2016 तक इलेक्ट्रॉनिक्स का कुल आयात शून्य करना चाहती है। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए सरकार देश में मैन्युफैक्चरिंग इकाइयां लगा रही है, जिके लिए काउंटरवेलिंग ड्यूटी के रिइम्बर्समेंट (सीवीडी) और मॉडिफाइड स्पेशल इंसेंटिव पैकेज स्कीम (एम-एसआईपीएस) जैसी सुविधाएं दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6.5 लाख करोड़ रुपए का है लक्ष्य

make in india attracted 1.20 lakh crore rupees in electronics manufacturing sector

वहीं दूसरी ओर नेशनल पॉलिसी ऑन इलेक्ट्रॉनिक्स (एनपीई) के तहत आयात से निर्भरता को खत्म करते हुए 2020 तक इस सेक्टर में करीब 6.5 लाख करोड़ का निवेश लाना है। साथ ही, इससे करीब 2.8 करोड़ लोगों के लिए नौकरी के मौके देना भी है।

भारत में कारोबार को आसान बनाने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ आईटी एंड इलेक्ट्रॉनिक्स तेजी से अपनी योजना के तहत सब्सिडी दे रहा है।

घरेलू  मोबाइल निर्माता जैसे कार्बन, माइक्रोमैक्स, लावा, वीडियोकॉन, स्पाइस और सेलकॉन के अलावा चीन की श्याओमी, वीवो और लेनोवो के साथ-साथ कनाडा की डाटा विंड कंपनी ने अपने मोबाइल की असेंबली भारत में शुरू कर दी है।

गुड़गांव की साइबरमीडिया रिसर्च फर्म के अनुसार 2015 की दूसरी तिमाही में 5.66 करोड़ ऐसे मोबाइल फोन बाजार में आए, जो या तो भारत में बने हैं या फिर भारत में असेंबल किए गए हैं। आपको बता दें कि ये आंकड़ा पहली तिमाही में सिर्फ 19.9 प्रतिशत था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed