महाराष्ट्र में बनेगी देश की सबसे बड़ी रिफाइनरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम और इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड मिलकर महाराष्ट्र में एक रिफाइनरी लगाएंगे।
करीब छह करोड़ टन क्षमता वाली इस रिफाइनरी के निर्माण में करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा।
केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार इसे देश के पश्चिमी तट पर बनाया जाएगा।
दो चरणों में बनेगी रिफाइनरी
देश की सबसे बड़ी रिफाइनरी को दो चरणों में बनाया जाएगा। पहले चरण में 4 करोड़ टन क्षमता की रिफाइनरी बनायी जाएगी जिसमें एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जाएगा जो कि भारत में अपनी तरह का सबसे बड़ा निवेश है।
दूसरे चरण में 2 करोड़ टन क्षमता की रिफाइनरी बनायी जाएगी।
इंडियन आयल पश्चिम और दक्षिण भारत के ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए पश्चिमी तट पर रिफाइनरी लगाने पर विचार कर रही है, जबकि भारत पेट्रोलियम एवं हिन्दुस्तान पेट्रोलियम भी अपनी मुंबई रिफाइनरी के विस्तार में बाधाओं को देखते हुए बड़ी रिफाइनरी लगाने पर विचार कर रही है। इस फैसले से सभी कंपनियों को लाभ होगा।