{"_id":"f446ded3768a2a4ab29d05c4e4a2226b","slug":"japanese-automakers-recall-around-30-lakhs-cars","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापानी कार कंपनियों ने रिकॉल की 30 लाख कारें ","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
जापानी कार कंपनियों ने रिकॉल की 30 लाख कारें
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 24 Jun 2014 08:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान की ऑटो निर्माता कंपनियों ने सोमवार को वैश्विक स्तर पर लगभग तीस लाख कारें रिकॉल की हैं। इन कारों को रिकॉल करने का कारण एयरबैग में कमी है, जिससे खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
होंडा ने कहा है कि उसने अगस्त 2000 और दिसंबर 2005 के बीच निर्मित 20 लाख 33 हजार कारें रिकॉल की हैं। इसमें उत्तरी अमेरिका से रिकॉल की गईं 10 लाख से अधिक और जपान से रिकॉल की गईं 6,68,000 कारें शामिल हैं।
विज्ञापन
दो अन्य ऑटो निर्माता कंपनियां माजदा और निसान ने भी समान समस्या के कारण हजारों कारें रिकॉल की हैं। एयरबैग बनाने वाली कंपनी जपान की टकाटा कार्प ने कहा है कि उसकी अमेरिकी सब्सिडियरी ने एयरबैग बनाए हैं।
विज्ञापन
कंपनी ने इस समस्या के लिए माफी मांगते हुए समस्या को दूर करने के लिए अधिकतम प्रयास करने की बात कही है। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कंपनियों के ग्राहकों, हमारे उत्पाद का इस्तेमाल करने वालों और दूसरे संबंधित लोगों को हुई दिक्कत के लिए हम माफी मांगते हैं।
निसान ने कुल मिला कर 7,55,000 कारें रिकॉल की हैं। इसमें जापान से रिकॉल की गईं 1,28,000 कारें और विदेश से रिकॉल की गई 6,27,000 कारें शामिल हैं। निसान के प्रवक्ता ने कहा है कि उत्तरी अमेरिका में 2,28,000 कारें और चीन में 7,000 कारें रिकॉल लिस्ट में शामिल हैं।
माजदा के प्रवक्ता ने कहा है कि घरेलू बाजार से 11,832, कारें और विदेश के बाजार से 1,47,975 कारें रिकॉल की जाएंगी। उल्लेखनीय है कि एयरबैग में आई खराबी की वजह से ही वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी टोयोटा ने भी पूरी दुनिया से दस लाख अधिक वाहन वापस मंगाए थे।