फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Is the financial condition of SBI is worst

क्या एसबीआई बैंक के वित्तीय हालात खराब हैं?

Wed, 19 Mar 2014 02:13 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 19 Mar 2014 02:13 AM IST
विज्ञापन
Is the financial condition of SBI is worst

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के द्वारा चालू वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में जमा किए गए अग्रिम कर को देखकर लगता है कि अन्य बैंकों की तरह एसबीआई भी वित्तीय हालात से जूझ रहा है।

विज्ञापन


एसबीआई ने चालू वित्त वर्ष (2013-14) की अंतिम तिमाही (जनवरी-मार्च) के लिए 1,456 करोड़ रुपये के अग्रिम कर का भुगतान किया है। एसबीआई द्वारा दिया गया यह अग्रिम कर तकरीबन पिछले साल जितना ही है।
विज्ञापन


वित्त वर्ष 2012-13 की चौथी तिमाही में बैंक ने 1,450 रुपये का अग्रिम कर जमा किया था। एसबीआई के अग्रिम कर में सालाना आधार पर कोई खास बढ़ोतरी न किए जाने से बैंक की वित्तीय हालत को लेकर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि एडवांस टैक्स की रकम को किसी कंपनी या संस्थान की कारोबारी सेहत से जोड़कर देखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि यह स्थिति एसबीआई के अलावा कई दूसरे सरकारी बैंकों और काफी हद तक पूरे बैंकिंग सेक्टर पर लागू होती दिख रही है। आर्थिक सुस्ती के चलते पूरे बैंकिंग सेक्टर की स्थिति बीते वित्त वर्ष में कमजोर रही है।


हालांकि एसबीआई द्वारा सपाट एडवांस टैक्स भरे जाने की खबर का बैंक के शेयर पर असर नहीं दिखा। शुरुआती कारोबार में एसबीआई का शेयर 3 फीसदी बढ़त के साथ 1,704.25 रुपये के भाव पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed