फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   investor Rakesh Jhunjhunwala Buys Shares Of Canara Bank stock tumble

बड़ा निवेश: झुनझुनवाला ने इस सरकारी बैंक में खरीदी 1.59 फीसदी हिस्सेदारी, शेयर में आई गिरावट

Wed, 25 Aug 2021 03:55 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 25 Aug 2021 03:55 PM IST
सार

दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला ने केनरा बैंक के 2.88 करोड़ शेयर खरीदे हैं। बैंक में उनकी हिस्सेदारी 1.59 फीसदी हो गई है। 

विज्ञापन
investor Rakesh Jhunjhunwala Buys Shares Of Canara Bank stock tumble
राकेश झुनझुनवाला - फोटो : ट्विटर

विस्तार

शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला ने एक सरकारी बैंक में 1.59 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। झुनझुनवाला ने केनरा बैंक के 2.88 करोड़ शेयर खरीदे हैं। इससे पहले वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में झुनझुनवाला ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) और इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस में भी हिस्सेदारी खरीदी थी। झुनझुनवाला ने सेल के 5.75 करोड़ शेयर (1.4 फीसदी हिस्सेदारी) खरीदे हैं। वहीं इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस में उन्होंने एक करोड़ शेयर (2.2 फीसदी हिस्सेदारी) खरीदे हैं।

विज्ञापन


केनरा बैंक के शेयर में गिरावट
केनरा बैंक ने पिछले एक साल में 43 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर बैंक का शेयर 4.65 अंक (2.99 फीसदी) नीचे 151.05 पर बंद हुआ।
विज्ञापन


झुनझुनवाला ने टाइटन में घटाई हिस्सेदारी
मालूम हो कि दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला ने जून तिमाही में टाटा समूह की टाइटन कंपनी में अपनी हिस्सेदारी कम कर ली है। लगातार तीसरी तिमाही में झुनझुनवाला दंपती ने टाइटन में अपनी हिस्सेदारी कम की है। टाइटन में अब झुनझुनवाला दंपती की हिस्सेदारी 4.81 फीसदी रह गई है। यह 2003 की जून तिमाही के बाद से सबसे कम है। AceEquity के डाटा के अनुसार, टाइटन में राकेश झुनझुनवाला की हिस्सेदारी 3.97 फीसदी से घटकर 3.72 फीसदी हो गई है। वहीं कंपनी में उनकी पत्नी की हिस्सेदारी 1.09 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडलवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज में बढ़ाई हिस्सेदारी
झुनझुनवाला ने एडलवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। एडलावाइज फाइनेंशियल सर्विसेज ने बताया कि बिग बुल के पास उसके 1,51,25,000 शेयर हैं। 30 जून को इस कंपनी में उनकी 1.61 फीसदी हिस्सेदारी थी। इस कंपनी में उनकी हिस्सेदारी का मूल्य 125 करोड़ रुपये से ज्यादा है। 


बेचे टाटा मोटर्स के 50 लाख शेयर
झुनझुनवाला ने टाटा मोटर्स के 50 लाख शेयर बेच दिए हैं। ताजा शेयरहोल्डिंग डाटा के अनुसार अब झुनझुनवाला की टाटा मोटर्स में हिस्सेदारी 1.14 फीसदी रह गई है। बता दें कि इस दौरान रिटेल निवेशकों ने भी टाटा मोटर्स में अपनी हिस्सेदारी कम की है। अब उनके 11.94 फीसदी शेयर हैं, जो मार्च के अंत में 12.92 फीसदी हुआ करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed