फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Infosys to give employement to 18000 people in current financial year

इंफोसिस ने दिया बयान, एक साल में 18,000 लोगों को देगी नौकरी

Sat, 13 Jul 2019 09:44 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 13 Jul 2019 09:44 AM IST
विज्ञापन
Infosys to give employement to 18000 people in current financial year
इंफोसिस

देश की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में वह 18,000 लोगों को नौकरी देगी। इंफोसिस के मुख्य परिचालन अधिकारी यूबी प्रवीण राव ने कहा कि चालू तिमाही में हम 8,000 लोगों नौकरी पर रखने के करीब हैं। इसमें से करीब 2,500 फ्रेशर्स हैं। पूरे साल में हम करीब 18,000 लोगों को नौकरियां देंगे। इसमें बड़ी संख्या विश्वविद्यालयों से होने वाले कैंपस प्लेसमेंट की होगी। इंफोसिस के कर्मचारियों की संख्या 2.29 लाख से ज्यादा है।

विज्ञापन

कंपनी को हुआ 3,802 करोड़ रुपये का मुनाफा

वित्त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही के दौरान 5.2 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ इंफोसिस ने 3,802 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। वहीं कंपनी ने 13.9 फीसदी की बढ़त के साथ 21,803 करोड़ रुपये की आय हुई। 

विज्ञापन

यह रहा इंफोसिस का हाल

वित्त वर्ष 2020 की पहली तिमाही में इंफोसिस का मुनाफा, 31 मार्च को समाप्त हुई तिमाही के आधार पर 6.8 फीसदी घटकर 3,802 करोड़ रुपये रहा है। वहीं अगर इसकी तुलना पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही से करें तो फिर इसमें पांच फीसदी का लाभ हुआ है। कंपनी की डॉलर से होने वाली आय में 2.3 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई और यह 313.1 करोड़ डॉलर रहा है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में इंफोसिस का एबिट 4,618 करोड़ रुपये से घटकर 4,471 करोड़ रुपये और एबिट मार्जिन 21.4 फीसदी से घटकर 20.5 फीसदी रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


2019-20 के लिये स्थिर मुद्रा के आधार पर अपनी आय वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 8.5 -10 फीसदी कर दिया है। अप्रैल तिमाही में कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में आय में 7.5-9.5 फीसदी वृद्धि का अनुमान जताया था।

पहली तिमाही में कंपनी के डिजिटल कारोबार की आय 1.12 अरब डॉलर रही है जो कंपनी की कुल आय का 35.7 फीसदी है। कंपनी ने पहली तिमाही में 2.7 अरब डॉलर के बड़े डील किए हैं। कंपनी का वित्तीय परिणाम बाजार बंद होने के बाद जारी किया गया। 


कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और प्रबंध निदेशक सलिल पारेख ने कहा कि हमने 2019-20 में अच्छी शुरूआत की है। इसका कारण ग्राहकों पर हमारा निरंतर ध्यान है और हम उन पर निवेश करते हैं। उन्होंने कहा कि इस आधार पर हमने हमने 2019-20 के लिये आय अनुमान 7.5-9.5 फीसदी से बढ़ाकर 8.5-10 फीसदी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed