फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   infosys first quarter results out, profit slides due to h1b and automation

IT कंपनी Infosys का पहली तिमाही में मुनाफा घटा, H1B, ऑटोमेशन बना बड़ी वजह

Fri, 14 Jul 2017 10:33 AM IST
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल Updated Fri, 14 Jul 2017 10:33 AM IST
विज्ञापन
infosys first quarter results out, profit slides due to h1b and automation
infosys
देश की दिग्गज आईटी कंपनियों में शुमार इंफोसिस का पहली तिमाही के मुनाफे में 3.3 फीसदी की कमी देखी गई। इससे कंपनी का प्रॉफिट घटकर 3483 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2017 की चौथी तिमाही में इंफोसिस का मुनाफा 3603 करोड़ रुपये रहा था।
विज्ञापन


कंपनी का प्रॉफिट घटने की वजह यूएसए में चल रहा एच1बी वीजा विवाद और ऑटोमेशन है, जिससे कंपनी को काफी लागत बढ़ गई है। इसके अलावा यूएसए में कंपनी को क्लाइंट नहीं मिल रहे हैं। पिछली अंतिम तिमाही की अपेक्षा इस साल की पहली तिमाही में कंपनी ने केवल 6 नए क्लाइंट जोड़े हैं, जिससे प्रॉफिट मार्जिन पर असर पड़ा है। 
विज्ञापन


21 फीसदी लोगों ने छोड़ी नौकरी

वहीं कंपनी से लोगों के निकलने का दौर भी जारी रहा । पहली तिमाही में 21 फीसदी कर्मियों ने कंपनी को अलविदा कह दिया। अभी कंपनी में 198553 कर्मचारी काम कर रहे हैं। पहली तिमाही में 8645 नए लोगों ने कंपनी को ज्वाइन किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉलर से इनकम में हुई 3.2 फीसदी की बढ़ोतरी

हालांकि वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में इंफोसिस की डॉलर आय 3.2 फीसदी बढ़कर 265.1 करोड़ डॉलर पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2017 की चौथी तिमाही में इंफोसिस की डॉलर आय 256.9 करोड़ डॉलर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed