फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   IndiGo promoter conflict has taken ugly turn Rahul Bhatia gave statement

इंडिगो के मालिकों के बीच जंग जारी, अब दूसरे ने कहा- अच्छी चल रही 'पान की दुकान'

Sat, 13 Jul 2019 10:54 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 13 Jul 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
IndiGo promoter conflict has taken ugly turn Rahul Bhatia gave statement

देश की प्रमुख लो कॉस्ट एयरलाइन इंडिगो के मालिकों के बीच विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में कंपनी के तीन में से एक प्रमोटर राकेश गंगवाल द्वारा कंपनी के कामकाज पर की गई टिप्पणी के बाद अब राहुल भाटिया कैंप ने पलटवार किया है। भाटिया कैंप ने कहा है कि, ' पान की दुकान अच्छी चल रही है। कंपनी की आर्थिक स्थिति मजबूत है।'

विज्ञापन

राकेश गंगवाल ने लगाए थे यह आरोप

इससे पहले राकेश गंगवाल ने सेबी को पत्र लिखकर कहा था कि मौजूदा प्रबंधन को पान की दुकान से भी खराब है। इसके बाद कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली थी। प्रमोटर राकेश गंगवाल ने राहुल भाटिया पर गड़बड़ियों के आरोप लगाते हुए सेबी से शिकायत की थी, जिसके बाद सेबी ने इंडिगो के बोर्ड से जवाब मांगा था। एयरलाइन ने यह जानकारी रेग्युलेटरी फाइलिंग में दी थी। 

विज्ञापन

19 जुलाई तक मांगा जवाब

इंडिगो में कथित विनियमतताओं की एक प्रवर्तक की शिकायत की जांच के क्रम में बाजार नियामक सेबी ने एयरलाइन की सूचीबद्ध मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन से 19 जुलाई तक विवरण देने को कहा है। इंटरग्लोब एविएशन ने मंगलवार को शेयर बाजार को जानकारी दी कि उसके एक प्रवर्तक राकेश गंगवाल ने उनके शिकायतों के निपटारे के लिए केंद्रीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से हस्तक्षेप का आग्रह किया है। इंडिगो देश की सबसे बड़ी एयरलाइन है। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि उसके निदेशक मंडल को गंगवाल की ओर से पत्र प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेबी कर रहा है जांच

सूत्रों ने बताया कि एयरलाइन के दो प्रमुख प्रवर्तकों के बीच मतभेद की खबरें सामने आने के बाद सेबी इस मामले की जांच कर रहा है। उल्लेखनीय है कि तीसरे पक्ष से जुड़े कुछ लेनदेन को लेकर गंगवाल और राहुल भाटिया के बीच मतभेद की खबरें मिल रही हैं। कंपनी ने शेयर बाजार को जानकारी दी है, 'सेबी ने इसी बीच कंपनी को 19 जुलाई, 2019 तक उसके पत्र का जवाब देने को कहा है। कंपनी इसका अनुपालन करेगी।' 

विमानों के परिचालन पर नहीं पड़ेगा असर

इसपर इंडिगो के सीईओ ने कर्मचारियों से कहा था कि शीर्ष स्तर पर चल रहे विवाद का असर एयरलाइन के परिचालन पर नहीं पड़ेगा। इस विवाद का एयरलाइन के परिचालन से किसी तरह का कोई लेना-देना नहीं है। जल्द ही इसको कंपनी के प्रमोटर आपस में सुलझा लेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed