{"_id":"60d2ef54bbdf543fa802f2e6","slug":"indigo-discount-on-its-flights-for-vaccinated-customers-up-to-10-percent-on-base-fare-while-booking","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indigo Offers: वैक्सीन लगवाइए और 10 फीसदी का डिस्काउंट पाइए, आज से शुरू हुआ शानदार ऑफर","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
Indigo Offers: वैक्सीन लगवाइए और 10 फीसदी का डिस्काउंट पाइए, आज से शुरू हुआ शानदार ऑफर
Wed, 23 Jun 2021 02:31 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Wed, 23 Jun 2021 02:31 PM IST
सार
इंडिगो उन यात्रियों को 10 फीसदी की छूट देगी, जिन्होंने कोविड-19 के टीके की कम से कम एक खुराक लगवा ली है।
विज्ञापन
indigo airline discount
- फोटो : PTI
विस्तार
विमानन कंपनी इंडिगो उन सभी यात्रियों को शुल्क में बुधवार से 10 फीसदी की छूट देगी, जिन्होंने कोविड-19 के टीके की कम से कम एक खुराक लगवा ली है। विमानन कंपनी ने बयान में बताया कि छूट आधार (बेस) शुल्क पर दी जाएगी और यह छूट केवल सीमित वर्ग में उपलब्ध है। इसमें कहा गया है, 'यह छूट टीकाकरण करा चुके 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के केवल उन लोगों के लिए उपलब्ध है, जो बुकिंग के समय भारत में स्थित हों और जिन्होंने देश में कोविड-19 टीके की (कम से कम एक खुराक) लगवा ली है।'
विज्ञापन
आरोग्य सेतु एप से भी दिखा सकते हैं टीकाकरण का प्रमाण पत्र
बयान में कहा गया है कि जिन यात्रियों ने बुकिंग के समय छूट प्राप्त की है, उन्हें हवाई अड्डे के चेक-इन काउंटर के साथ-साथ बोर्डिंग गेट पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी कोविड-19 टीकाकरण का एक वैध प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। इसमें कहा गया है, 'वे हवाई अड्डे के चेक-इन काउंटर/बोर्डिंग गेट पर आरोग्य सेतु मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए भी टीकाकरण कराने का प्रमाण पत्र दिखा सकते हैं।'
विज्ञापन
Got vaccinated? Grab this exclusive offer! Know more https://t.co/w6MLsY5oCZ #LetsIndiGo #Aviation #GetVaccinated #Vaccinated pic.twitter.com/P0LbiHKK4t
विज्ञापन विज्ञापन— IndiGo (@IndiGo6E) June 23, 2021
टीकाकरण के लिए अधिक से अधिक लोग होंगे प्रोत्साहित
इस संदर्भ में इंडिगो के मुख्य रणनीति और राजस्व अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि, 'हमें लगता है कि देश में सबसे बड़ी विमानन कंपनी होने के नाते राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के साझे लक्ष्य के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रोत्साहित करके अभियान में योगदान देना हमारी जिम्मेदारी है।'
21 जून को बना था सबसे ज्यादा वैक्सीन लगाने का रिकॉर्ड
मालूम हो कि देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अभी भी जारी है। हालांकि कोरोना के दैनिक संक्रमित मामलों में अब काफी गिरावट आ गई है। कोरोना की वजह से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी गिरने लगा है। हालांकि कोरोना की तीसरी लहर की संभावना अभी भी चिंता का विषय है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन देश में सबसे ज्यादा वैक्सीन लगाने का रिकॉर्ड बनाया गया था। 21 जून को देश में 86.16 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया था, जो कि अब तक का रिकॉर्ड है।