फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   income tax department questions star Disney deal, asks these questions

स्टार-फॉक्स डील पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की नजर, मांगी ये जानकारी

Sat, 16 Dec 2017 03:53 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला डिजिटल, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला डिजिटल, नई दिल्ली Updated Sat, 16 Dec 2017 03:53 PM IST
विज्ञापन
income tax department questions star Disney deal, asks these questions
20centuryfox

वॉल्ट डिज्नी द्वारा फॉक्स स्टार नेटवर्क को खरीदने की डील के बाद भारत में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने भी अपनी नजरें टेड़ी कर ली हैं। गौरतलब है कि भारत में दोनों कंपनियां कारोबार करती हैं। स्टार इंडिया में भी रूपर्ट मर्डोक की 50 फीसदी से ज्यादा की हिस्सेदारी है। इनकम टैक्स इसी के मद्देनजर वॉल्ट डिज्नी और फॉक्स नेटवर्क से डील से जुड़े सभी डॉक्यूमेंट्स और डाटा मांग सकता है। 

विज्ञापन


डिपार्टमेंट देखेगा कितनी होगी टैक्स देनदारी
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट इस डील से देखेगा कि भारत में स्थित इन दोनों कंपनियों की सब्सिडियरी कंपनियों पर क्या असर पड़ेगा। अगर डील से ट्रांसफर ऑफ असेट, शार्ट टर्म कैपिटल गेंस, लांग टर्म कैपिटल गेंस होता है तो फिर यह भारतीय टैक्स कानून के दायरे में आएगा। इस संबंध में डिपार्टमेंट ने स्टार इंडिया को ईमेल के जरिए कई सवाल पूछे हैं, जिनका जवाब मिलना अभी बाकी है। 
विज्ञापन


गुरुवार को हुई थी डील  
वॉल्ट डिज्नी कंपनी ने बृहस्पतिवार को मीडिया सम्राट रूपर्ट मर्डोक के 21वीं सेंचुरी फॉक्स टीवी के प्रमुख फिल्म और टेलीविजन परिचालन को खरीदने का करार किया। यह सौदा 52.4 अरब डॉलर में हुआ है। इससे मीडिया मनोरंजन की दुनिया में बड़ा बदलाव आ सकता है। साथ ही नेटफ्लिक्स और उभरती प्रौद्योगिकी प्लेटफार्मों के लिए एक चुनौती बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सौदे से रूपर्ट मर्डोक  के फॉक्स मीडिया साम्राज्य का दायरा काफी कम हो जाएगा। 86 वर्षीय मर्डोक और उनके बेटों का फॉक्स प्रसारण नेटवर्क, फॉक्स न्यूज चैनल और स्पोर्ट्स चैनल पर नियंत्रण है। इस सौदे के तहत डिज्नी अब फॉक्स हॉलीवुड के फिल्म और टेलीविजन स्टूडियो, केबल मनोरंजन नेटवर्क और अंतरराष्ट्रीय टीवी कारोबारों का अधिग्रहण करेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed