{"_id":"5ad48d1c4f1c1b330a8b4dc2","slug":"in-this-city-professional-gets-maximum-salary-kolkata-at-lowest","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस शहर में मिलती है प्रोफेशनल को सबसे ज्यादा सैलरी, कोलकाता सबसे निचले पायदान पर","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
इस शहर में मिलती है प्रोफेशनल को सबसे ज्यादा सैलरी, कोलकाता सबसे निचले पायदान पर
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 16 Apr 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
salary
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगलूरू देश में सर्वाधिक वेतन देने वाला शहर है, जबकि फार्मा व स्वास्थ्य देखभाल भारत में पेशेवरों को सर्वाधिक वेतन देने वाला उद्योग है। रैंडस्टैड इंडिया की शोध व विश्लेषण शाखा रैंडस्टैड इनसाइट के मुताबिक, बंगलूरू में सभी स्तरों व कार्यों के पेशेवरों के लिए औसत सालाना कॉस्ट टू कंपनी (सीटीसी) 10.8 लाख रुपये सालाना है।
विज्ञापन
फार्मा, हेल्थ सेक्टर टॉप पर
रिपोर्ट के मुताबिक, फार्मा तथा स्वास्थ्य उद्योग के पेशेवरों को भारत में सर्वाधिक वेतन मिलता है और सभी स्तरों व कार्यों में इनका औसत सालाना सीटीसी 9.6 लाख रुपये है। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के लागू होने से इसका क्रियान्वयन व पालन करने के लिए इसके विशेषज्ञों की मांग में तेजी आई है और यह देश का दूसरा सर्वाधिक वेतन देने वाला क्षेत्र बन गया है, जिसमें औसत सालाना वेतन 9.4 लाख रुपये है।
विज्ञापन
एफएमसीजी उद्योग तीसरे स्थान पर
तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (एफएमसीजी) उद्योग तीसरा सर्वाधिक वेतन देने वाला उद्योग है, जिसमें 9.2 लाख रुपये का सालाना औसत सीटीसी मिलता है। सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र में औसत सालाना सीटीसी 9.1 लाख रुपये है, जबकि इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट तथा निर्माण क्षेत्र में 9.0 लाख रुपये का औसत सालाना सीटीसी मिलता है और पेशेवरों के लिए भारत के सबसे लुभावने उद्योगों की सूची में ये क्रमश: चौथे तथा पांचवें पायदान पर हैं।
विज्ञापन
6-10 साल के अनुभव वालों को इसमें मिलता है सर्वाधिक वेतन
डेमो पिक
इसके अलावा, कुछ ऐसी भी नौकरियां हैं, जिनमें 6-10 साल के अनुभव वाले पेशेवरों को अपेक्षाकृत अधिक वेतन मिलता है। विशेषज्ञ चिकित्सक इस सूची में सबसे ऊपर हैं, जिनका औसत सालाना सीटीसी 18.4 लाख रुपये है, जिसके बाद सॉल्यूशन आर्किटेक्ट का 15.1 लाख रुपये, प्रोडक्ट इंजीनियरिंग विशेषज्ञों को 14.8 लाख रुपये तथा ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों का औसत सालाना सीटीसी 14.6 लाख रुपये है।
रैंडस्टैड इंडिया के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पॉल ड्यूपिस ने कहा कि आंतरिक व बाह्य वेतन इक्विटी के बीच एक बढ़िया संतुलन वाला एक मजूबत सेलेरी स्ट्रक्चर कंपनियों के लिए जरूरी हो गया है, क्योंकि यह बेहतरीन पेशेवरों को कंपनी में लाने और उन्हें प्रोत्साहित करने में अहम भूमिका निभाता है। रैंडस्टैड इनसाइट्स सेलेरी ट्रेंड्स रिपोर्ट 2018 में 20 उद्योग क्षेत्रों व 15 कार्यों का विश्लेषण किया गया है।
यह है टॉप 7 शहरों की स्थिति
रैंडस्टैड इंडिया के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पॉल ड्यूपिस ने कहा कि आंतरिक व बाह्य वेतन इक्विटी के बीच एक बढ़िया संतुलन वाला एक मजूबत सेलेरी स्ट्रक्चर कंपनियों के लिए जरूरी हो गया है, क्योंकि यह बेहतरीन पेशेवरों को कंपनी में लाने और उन्हें प्रोत्साहित करने में अहम भूमिका निभाता है। रैंडस्टैड इनसाइट्स सेलेरी ट्रेंड्स रिपोर्ट 2018 में 20 उद्योग क्षेत्रों व 15 कार्यों का विश्लेषण किया गया है।
यह है टॉप 7 शहरों की स्थिति
- बंगलूरू 10.8 लाख रुपये
- पुणे 10.3 लाख रुपये
- एनसीआर 9.9 लाख रुपये
- मुंबई 9.2 लाख रुपये
- चेन्नई 8.0 लाख रुपये
- हैदराबाद 7.9 लाख रुपये
- कोलकाता 7.2 लाख रुपये