{"_id":"5e9872078ebc3e78af5db3d8","slug":"in-fourth-quarter-of-financial-yer-2019-2020-tcs-net-profit-dips-marginally-to-rs-8-049-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्तवर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में टीसीएस का शुद्ध लाभ मामूली रूप से घटकर 8,049 करोड़ रुपये रहा","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
वित्तवर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में टीसीएस का शुद्ध लाभ मामूली रूप से घटकर 8,049 करोड़ रुपये रहा
Thu, 16 Apr 2020 08:26 PM IST
श्रीधर मिश्रा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Thu, 16 Apr 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
फाइल
- फोटो : PTI
सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टीसीएस का 31 मार्च को खत्म हुई चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ मामूली रूप से घटकर 8,049 करोड़ रुपये रहा। जबकि, इस दौरान आय 5 फीसदी बढ़कर 39,946 करोड़ रुपये रही। वित्तवर्ष 2019-20 में टीसीएस का शुद्ध लाभ 2.7 फीसदी बढ़कर 32,340 करोड़ रुपये रहा। जबकि, इस दौरान आय 7.1 फीसदी बढ़कर 1,56,949 करोड़ रुपये रही।
विज्ञापन
टीसीएस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और प्रबंध निदेशक राजेश गोपीनाथ ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस महामारी ने सकारात्मक वातावरण को एकदम से पलट दिया है। हमने तिमाही के पहले डेढ़ महीने में तेजी देखी, लेकिन उसके बाद स्थिति एकदम बदल गई।’’ टीसीएस के निदेशक मंडल ने प्रति शेयर 6 रुपये का लाभांश देने का प्रस्ताव किया है।
विज्ञापन
टीसीएस के मुख्य वित्त अधिकारी वी रामकृष्णन ने कहा कि टीएसएस की बैलेंसशीट मजबूत है। ऐसे में कंपनी अपने वर्ग की कंपनियों में लाभ कमाने के मामले में सबसे अच्छी है। अपने आंतरिक जुझारूपन और स्वस्थ व्यावसायिक मॉडल के बदौलत कंपनी आगे आने वाली चुनौतियों को पार कर लेगी और बाजार में हिस्सा बड़ा कर सकेगी।
विज्ञापन
कंपनी का परिणाम शेयर बाजार बंद होने के बाद आया और इसका भाव 1,715.6 रुपये पर बंद हुआ।