{"_id":"5ef086d48ebc3e4337590e9c","slug":"icici-bank-sold-stake-in-life-insrance-arm-for-840-crore-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन बीमा इकाई में ICICI बैंक ने बेची डेढ़ फीसदी हिस्सेदारी","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
जीवन बीमा इकाई में ICICI बैंक ने बेची डेढ़ फीसदी हिस्सेदारी
Mon, 22 Jun 2020 03:54 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Mon, 22 Jun 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
ICICI bank
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीआईसीआई बैंक ने अपनी अनुषंगी जीवन बीमा इकाई 'आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी' में 1.5 फीसदी हिस्सेदारी 840 करोड़ रुपये में बेच दी है। बैंक ने सोमवार को कहा कि इससे उसे अपने बहीखाते दुरुस्त करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
आईसीआईसीआई लोम्बार्ड में भी बेची थी हिस्सेदारी
पिछले हफ्ते बैंक ने अपनी अनुषंगी साधारण बीमा कंपनी आईसीआईसीआई लोम्बार्ड में भी 3.96 फीसदी हिस्सेदारी 2,250 करोड़ रुपये में बेची थी। बैंक ने नौ मई को अपने 2019-20 के वित्तीय परिणामों की घोषणा करते वक्त कहा था कि वह अपने बहीखातों को दुरुस्त करने के लिए प्रयासरत रहेगा।
विज्ञापन
2,15,00,000 शेयर बेचने की मंजूरी
शेयर बाजार को दी जानकारी में बैंक ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल में 10 रुपये अंकित मूल्य के 2,15,00,000 शेयर बेचने की मंजूरी दे दी। 31 मार्च 2020 को यह कंपनी में 1.5 फीसदी की शेयर पूंजी के बराबर हैं। इस बिक्री के बाद कंपनी में बैंक की हिस्सेदारी करीब 51.4 फीसदी रह जाएगी।
विज्ञापन
बढ़त पर बंद हुआ शेयर
आज आईसीआईसीआई बैंक का शेयर हरे निशान पर बंद हुआ। इसमें 1.11 फीसदी यानी 4.05 अंकों की तेजी आई और यह 367.85 के स्तर पर पहुंच गया। जबकि शुरुआती कारोबार में यह 367 के स्तर पर खुला था और पिछले कारोबारी दिन 363.80 के स्तर पर बंद हुआ था।