फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   icici bank profit soars by 158 percent in third quarter, provisioning decline by 51 percent

तिमाही नतीजेः ICICI बैंक को हुआ 158 फीसदी का मुनाफा, 4146 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज

Sat, 25 Jan 2020 04:19 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 25 Jan 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
icici bank profit soars by 158 percent in third quarter, provisioning decline by 51 percent

निजी क्षेत्र के दूसरे नंबर के बैंक--आईसीआईसीआई बैंक को दिसंबर में समाप्त हुई तिमाही में 4146 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। चालू वित्त वर्ष की तिमाही में पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले लाभ में 158 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 1604.91 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। 

विज्ञापन

इस वजह से इतना हुआ है लाभ

बैंक की प्रोविजनिंग में 51 फीसदी की कमी को देखने को मिली है। पिछली तिमाही में बैंक ने 2083 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की थी। पिछले साल की तीसरी तिमाही में प्रोविजनिंग 4244 करोड़ रुपये थी। 

विज्ञापन


बैंक का ग्रॉस एनपीए 6.37 फीसदी से घटकर 5.95 फीसदी और सकल नेट एनपीए 1.60 फीसदी से घटकर 1.49 फीसदी रहा है। रुपये में नेट एनपीए  10,916 करोड़ रुपये से घटकर 10,388.50 करोड़ रुपये रहा है। वहीं ग्रॉस एनपीए 45,638.8 करोड़ रुपये से घटकर 43,453.9 करोड़ रुपये रह गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक की ब्याज से होने वाली सकल आय नेट  24 फीसदी बढ़कर 8,545 करोड़ रुपये रही है। 2018 की दिसंबर तिमाही में यह आय 6,875 करोड़ रुपये रही थी। सकल ब्याज मार्जिन 3.77 फीसदी रहा है। फीस से होने वाली आय में 17 फीसदी का इजाफा हुआ है। चालू और बचत खाते के औसत जमा में 15 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई है। सावधि जमा में सालाना आधार पर 24 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। कुल लोन ग्रोथ 16 फीसदी रही। रिटेल लोन में 19 फीसदी का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed