फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Hinduja brothers preparing to bid for Jet Airways by 15 Jan deadline Report

जेट एयरवेज की नीलामी में शामिल होगा ब्रिटेन का हिंदुजा ग्रुप: रिपोर्ट

Tue, 31 Dec 2019 08:55 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 31 Dec 2019 08:55 AM IST
विज्ञापन
Hinduja brothers preparing to bid for Jet Airways by 15 Jan deadline Report

17 अप्रैल 2019 को जेट एयरवेज ने अनिश्चितकाल के लिए सेवाएं बंद कर दी थी। अब ब्रिटेन का हिंदुजा ग्रुप बंद हो चुकी जेट एयरवेज को खरीदने के लिए नीलामी में हिस्सा लेगा। नीलामी में शामिल होने के लिए समय सीमा 15 जनवरी तक है। बता दें कि हिंदुजा समूह का संचालन करने वाले गोपीचंद हिंदुजा और अशोक हिंदुजा ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। ब्रिटेन का हिंदुजा ग्रुप जेट एयरवेज की नीलामी में शामिल होगा, इसकी जानकारी जेट से जुड़े सूत्रों ने दी। इससे पहले खबर आई थी कि सिनर्जी ग्रुप ने जेट एयरवेज को खरीदने की इच्छा जताई थी।

विज्ञापन

जेट एयरवेज पर इतना बकाया

जेट एयरवेज पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का 8230 करोड़ रुपये बकाया है। इसके साथ ही जेट एयरवेज को कर्मचारियों और अन्य लेनदारों को पैसों का भुगतान करना है। कर्मचारियों और अन्य लेनदारों ने एयरलाइंस पर 6,400 करोड़ रुपये बकाया होने का बात कही थी। इसमें 24 फीसदी हिस्सेदारी अबु धाबी की एतिहाद की थी।

विज्ञापन

एतिहाद के साथ साझेदारी में जेट को खरीदना चाहता था हिंदुजा ग्रुप

इससे पहले हिंदुजा ब्रदर्स ने साल 2019 की शुरुआत में एतिहाद के साथ साझेदारी में जेट एयरवेज के लिए बोली लगाने पर विचार किया था। तब एतिहाद ने इस प्रस्ताव को रद्द कर दिया था। इसके बाद जेट एयरवेज दिवालिया हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य कंपनियां भी नीलामी में हो सकती हैं शामिल

सूत्रों के अनुसार, हिंदुजा के अतिरिक्त अन्य कंपनियां भी बोली लगाने के लिए सामने आ सकती हैं। हिंदुजा समूह जेट की वैल्यू को लेकर होने वाली जटिलताओं से जूझ सकता है। इन जटिलताओं में हीथ्रो हवाईअड्डे को लेकर लैंडिंग अधिकार और कई अनावश्यक जगहों पर उड़ान स्लॉट की वैधता शामिल है।

28 जून से जेट एयरवेज के शेयर की ट्रेडिंग पर पाबंदी    

इसके साथ ही आपको बता दें कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने जेट एयरवेज के शेयरों की ट्रेडिंग पर 28 जून से पाबंदी लगा दी थी। इस पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने कहा था कि कंपनी अपने बारे में विभिन्न अफवाहों का जवाब देने में नाकाम रही है। जेट का जवाब स्पष्ट और संतोषजनक नहीं था। यह फैसला एक्सचेंजों ने संयुक्त रूप से लिया है और यह 28 जून से प्रभावी हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed