HDFC ने किया अपोलो म्यूनिख की बहुलांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को घर खरीदने के लिए कर्ज देने वाली कंपनी एचडीएफसी (HDFC) ने 1,347 करोड़ रुपये में अपोलो म्यूनिख हेल्थ इंश्योरेंस (Apollo Munich Health Insurance) कंपनी की बहुलांश हिस्सेदारी के अधिग्रहण की घोषणा की है। बता दें कि एचडीएफसी अपनी अनुषंगी एचडीएफसी अर्गो जनरल इंश्योरेंस में अपोलो म्यूनिख हेल्थ इंश्योरेंस का विलय करने जा रही है।
एचडीएफसी 1,336 करोड़ रुपये में खरीदेगी हिस्सेदारी
बता दें कि एचडीएफसी ने म्युनिख हेल्थ इंश्यारेंस में बहुलांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण अपोलो हॉस्पिटल्स समूह और म्युनिख हेल्थ से खरीदा है। डील के तहत एचडीएफसी 1,336 करोड़ रुपये में 50.8 फीसदी हिस्सेदारी अपोलो हॉस्पिटल्स समूह से और 0.4 फीसदी हिस्सेदारी कंपनी के कर्मचारियों से 10.84 करोड़ रुपये में खरीदेगी।
इस संदर्भ में एचडीएफसी के चेयरमैन दीपक पारेख ने बताया कि, 'जर्मनी की इंश्योरेंस कंपनी म्यूनिख हेल्थ संयुक्त उद्यम को समाप्त करने के लिए अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज ऐंड अपोलो एनर्जी को 294 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी।'
अगले महीने तक पूरी होगी प्रक्रिया
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि विलय के बाद 308 शाखाओं एवं 10,807 करोड़ रुपये के कारोबार के साथ साधारण बीमा उद्योग में एचडीएफसी अर्गो जनरल इंश्योरेंस की हिस्सेदारी 6.4 फीसदी हो जाएगी। पारेख ने उम्मीद जताई कि अगले महीने तक अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और विलय के बाद कर्मचारियों को बनाए रखा जाएगा।