फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Harland and Wolff that built Titanic is heading for bankruptcy

टाइटैनिक बनाने वाली कंपनी पर लग सकता है ताला, ये है कारण

Tue, 06 Aug 2019 11:48 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 06 Aug 2019 11:48 AM IST
सार

  • टाइटैनिक बनाने वाली कंपनी हार्लेंड एंड वोल्फ शिपयार्ड 158 साल बाद बंद होने जा रही है।
  • करीब 100 साल पहले कंपनी में 35,000 लोग काम करते थे। अब कंपनी में महज 123 लोग ही बचे हैं।
  • कंपनी ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान लगभग 150 से ज्यादा युद्धपोत भी बनाए थे।

विज्ञापन
Harland and Wolff that built Titanic is heading for bankruptcy

विस्तार

टाइटैनिक बनाने वाली कंपनी हार्लेंड एंड वोल्फ शिपयार्ड 158 साल बाद बंद होने जा रही है। कंपनी पिछले कई सालों से घाटे में चल रही है। इसके अतिरिक्त प्रतिस्पर्धा के कारण भी कंपनी डूब चुकी है और इसी वजह से कंपनी पर जल्द ताला लग सकता है।   

विज्ञापन

कंपनी में काम करते थे 35,000 लोग

हार्लेंड एंड वोल्फ शिपयार्ड ने साल 1909 से 1911 के बीच टाइटैनिक जहाज बनाया था। आज से करीब 100 साल पहले कंपनी में 35,000 लोग काम करते थे। अब दिवालिया हो चुकी कंपनी में महज 123 लोग ही बचे हैं। 

विज्ञापन

दूसरे विश्व युद्ध के दौरान बनाए थे युद्धपोत 

टाइटैनिक जहाज के अतिरिक्त कंपनी ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान लगभग 150 से ज्यादा युद्धपोत भी बनाए थे। साल 1945 के बाद से कंपनी ने जहाज का निर्माण कम कर दिया था। बंद होने से पहले यह कंपनी पनविद्युत और समुद्री इंजीनियरिंग परियोजनाओं पर काम कर रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आइसबर्ग से टकराया था टाइटैनिक जहाज 

टाइटैनिक जहाज को उत्तरी आयरलैंड के बेलफास्ट में 31 मार्च, 1911 को लॉन्च किया गया था। कंपनी द्वारा बनाया गया विशाल जहाज टाइटैनिक अपनी पहली ही यात्रा में आइसबर्ग से टकराकर समुद्र में डूब गया था। यह दुर्घटना समुद्री इतिहास के सबसे भीषण दुर्घटनाओं में से एक है। इसमें करीब 1,517 लोग मारे गए थे। टाइटैनिक जहाज साउथेम्प्टन बंदरगाह से न्यूयॉर्क जा रहा था। एक सितंबर 1985 को अमेरिकी नौसेना के पूर्व कमांडर और महासागर विज्ञान के प्रोफेसर रॉबर्ट डुआने बालार्ड ने जहाज का मलबा खोजा था। जहाज में 2,229 लोग सवार थे लेकिन कम लाइफबोट होने के कारण कुछ ही लोगों की जान बच पाई थी। टाइटैनिक उस समय के सबसे अनुभवी इंजीनियरों के द्वारा डिजाइन किया गया था और इसके निर्माण में उस समय में उपलब्ध आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed