{"_id":"dbef053234824c65a77e3df07901edf9","slug":"gujrat-plant-is-still-a-challenge-for-maruti","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारुति के लिए गुजरात प्लांट अब भी है एक चुनौती","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
मारुति के लिए गुजरात प्लांट अब भी है एक चुनौती
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Updated Wed, 19 Mar 2014 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही मारूति सुजूकी ने गुजरात प्लांट के अपने फैसले को लेकर माइनॉरिटी शेयरधारकों की मंजूरी लेने का फैसला किया है, लेकिन अभी भी उसकी चुनौतियां बरकरार हैं। विश्लेषकों के अनुसार अभी कंपनी गुजरात प्लांट की 100 फीसदी हिस्सेदारी सुजूकी को सौंपने के पक्ष में हैं, जो कि निवेशकों के विरोध को देखते हुए अभी विवाद का विषय है।
विज्ञापन
ऐसे में कई प्रॉक्सी शेयर होल्डर एडवाइजरी फर्म संशोधित प्रस्ताव के विरोध में निवेशकों को वोट देने की सलाह दे रही है। प्रभुदास लीलाधर प्राइवेट लिमिटेड के रिसर्च एनलिस्ट सुरजीत अरोड़ा के अनुसार कंपनी के बोर्ड का माइनॉरिटी शेयरधारकों से मंजूरी लेने का फैसला शेयरधारकों की जीत है। बोर्ड ने नए समझौते के तहत कई प्रमुख बदलाव किए हैं, जिसमें गुजरात प्लांट के लिए पूरी पूंजी सुजूकी द्वारा देना शामिल है।
विज्ञापन
इसके अलावा नए कंपनी कानून के तहत कंपनी ने सेक्शन 188 के तहत माइनॉरिटी शेयरधारों की मंजूरी लेने का भी फैसला किया है। वहीं इस मामले पर इन गवर्न रिसर्च सर्विसेज के फाउंडर एंड एमडी श्रीराम सुब्रमण्यम के अनुसार प्रस्तावित प्रावधान में कई सारी अनिश्चितताएं हैं, जिसे देखते हुए मैं प्रस्ताव के विरोध में वोट देने की सलाह देता हूं।
विज्ञापन
गुजरात में मारूति सुजूकी के लगने वाले प्लांट को लेकर जनवरी के बाद विवाद तब शुरू हुआ, जब सुजूकी मोटर्स ने कहा कि वह मारूति सुजूकी के प्लांट को टेकओवर करेगी। जिस प्लांट को पहले मारूति सुजूकी गुजरात के मेहसाणा में लगा रही थी। उस वक्त सुजूकी ने कहा कि गुजरात प्लांट के लिए वह करीब तीन हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी। सुजूकी का गुजरात प्लांट पूरी तरह से उसके स्वामित्व में होगा।
इस फैसले के बाद से ही मारूति सुजूकी इंडिया लिमिटेड के कई संस्थागत निवेशकों ने सवाल खड़े किए हैं कि कैसे सुजूकी भारत में मारूति सुजूकी इंडिया के नाम पर निवेश कर सकती है, उनके अनुसार इससे निवेशकों के हित प्रभावित होंगे। निजी बीमा कंपनियों, म्यूचुअल फंड निवेशकों अलावा सरकारी निवेशक कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम लिमिटेड भी पूरे मामले पर चिंता जाहिर कर चुकी है।
जिसे देखते हुए बीते शनिवार को कंपनी के बोर्ड ने यह फैसला किया था कि वह गुजरात प्लांट सुजूकी को सौंपने को लेकर माइनॉरिटी शेयरधारकों की भी मंजूरी लेगी।