फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   government to sell 64 percent stake in shipping corporation of india

शिपिंग कॉर्पोरेशन में सरकार बेचेगी 63.75 फीसदी हिस्सेदारी

Mon, 11 Nov 2019 02:24 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 11 Nov 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
government to sell 64 percent stake in shipping corporation of india
cargo ship - फोटो : YouTube

शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में सरकार अपनी 63.75 हिस्सेदारी बेचने जा रही है। एयर इंडिया समेत कई कंपनियों और बैंकों में हिस्सेदारी घटाने के बाद अब इस सरकारी कंपनी में विनिवेश होगा। जहाजरानी मंत्रालय ने कहा है कि वो इस कंपनी में हिस्सेदारी घटाने को लेकर के किसी तरह का कोई विरोध नहीं करेगा। 

विज्ञापन

2017 में किया था विरोध

मंत्रालय ने 2017 में कंपनी के विनिवेश करने को लेकर के काफी विरोध किया था। लेकिन अब मंत्रालय सचिवों के एक समूह द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव का किसी तरह से कोई विरोध नहीं किया जाएगा। इस प्रस्ताव को हाल ही में मंजूरी दी है। अब इस बारे में कैबिनेट जल्द फैसला लेगा। 

विज्ञापन


सचिवों के समूह ने शिपिंग कॉर्पोरेशन के अलावा भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल), कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (कॉनकोर), नीपको और टीएचडीसी में सरकारी हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव दिया है। वित्त मंत्रालय के अधीन डिपार्टमेंट ऑफ इंवेस्टमेंट एंड पब्लिक असेट मैनेजमेंट (दीपम) ने इन कंपनियों में हिस्सेदारी बेचने के लिए आवेदन मंगाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी है इन कंपनियों में सरकार की हिस्सेदारी

सरकार की शिपिंग कॉर्पोरेशन में 63.75 फीसदी, बीपीसीएल में 53.29 फीसदी, कॉनकॉर में 30 फीसदी, नीपको में 100 फीसदी और टीएचडीसी में सरकारी हिस्सेदारी 75 फीसदी है। माना जा रहा है कि दीपम पहली तीन कंपनियों को निजी कंपनियों को बेचना चाहती है जबकि नीपको और टीएचडीसी को अन्य पीएसयू को बेचना चाहती है। इनकी संभावित खरीदार एनटीपीसी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed