फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   government share sale in axis bank will start from friday

बिकेगी एक्सिस बैंक में सरकारी हिस्सेदारी

Fri, 21 Mar 2014 01:29 AM IST
अजीत सिंह/अमर उजाला ब्यूरो,दिल्ली
अजीत सिंह/अमर उजाला ब्यूरो,दिल्ली Updated Fri, 21 Mar 2014 01:29 AM IST
विज्ञापन
government share sale in axis bank will start from friday

सरकार ने एक्सिस बैंक में अपनी करीब आधी हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है। देश में निजी क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े बैंक में सरकारी हिस्सेदारी बिकने से करीब 5,700 करोड़ रुपये की आय होने का अनुमान है।

विज्ञापन


आर्थिक मामलों के सचिव अरविंद मायाराम ने बताया कि सरकार शुक्रवार को एक्सिस बैंक की हिस्सेदारी बेची जाएगी। इसके लिए ब्लॉक डील का रास्ता अपनाया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि इस डील के बारे में गत बुधवार को मर्चेंट बैंकरों ने एसयूयूटीआई के अधिकारियों से मुलाकात की थी।
विज्ञापन


वर्ष 2003 में बने स्पेशल अंडरटेकिंग ऑफ यूटीआई (एसयूयूटीआई) के जरिए यूटीआई की 20.72 फीसदी हिस्सेदारी अभी सरकार के पास है। इसमें से सरकार ने 9 फीसदी हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है। इस सौदे के तहत सरकार करीब 4.2 करोड़ शेयर बेचेगी। इसके लिए 1290-1375 रुपये प्रति शेयर का भाव तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिस्सेदारी बिकने के लिए लगेगी बोलियां

government share sale in axis bank will start from friday

फिलहाल एक्सिस बैंक के शेयर का भाव 1,357.3 रुपये है। एसयूयूटीआई में एक्सिस बैंक की हिस्सेदारी बेचकर सरकार को 5,450-5,735 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है। एसयूयूटीआई ने एक्सिस बैंक के शेयर बेचने के लिए बोलियां मंगाई हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मर्चेंट बैकरों ने सरकारी हिस्सेदारी की बिक्री के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक्सिस बैंक में हिस्सेदारी बेचने के लिए गत जनवरी में एसयूयूटीआई ने तीन मर्चेंट बैंकरों जेपी मॉर्गन, सिटी ग्रुप ग्लोबल और जेएम फाईनेंशियल को नियुक्त किया था।

गौरतलब है कि चालू वित्त वर्ष के दौरान केंद्र सरकार ने निजी क्षेत्र की कंपनियों में हिस्सेदारी बेचकर करीब तीन हजार करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य तय किया है। एक ही लेनदेन के जरिए 5 करोड़ रुपये से अधिक या कम से कम 5 लाख शेयरों की खरीद-फरोख्त को ब्लॉक डील कहा जाता है। इस सौदे के तहत बेचे गए शेयरों के लिए छह महीने की लॉन-इन अवधि लगाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed